Mehndi Design For Karwa Chauth: शादीशुदा लोगों का सबसे प्रमुख त्योहार करवा चौथ 20 अक्तूबर 2024 को मनाया जा रहा है। करवा चौथ को लेकर सुहागिन स्त्रियां काफी उत्साहित होती है। इस पर्व का धार्मिक महत्व होने के साथ ही यह पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। करवा चौथ के दिन पत्नियां अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ निर्जला उपवास रखती हैं। शाम में पूजा के बाद चांद देखती हैं और फिर पति को देखकर उपवास खोलती हैं।
सुहागिनों का कोई भी व्रत या त्योहार बिना सोलह श्रृंगार के अधूरा माना जाता है। सुहागन का जोड़ा या लाल परिधान पहन स्त्रियां मांग में सिंदूर, बिंदी, महावर और गहने पहनकर तैयार होती हैं। सोलह श्रृंगार में मेहंदी का भी महत्व है। महिलाएं पति के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचाती हैं।
अगर आप भी करवा चौथ पर पति के नाम की मेहंदी रचा रही हैं तो कुछ अलग हटकर मेहंदी डिजाइन लगाएं। आपके हाथों की मेहंदी डिजाइन ऐसी हो कि जो देखे वो देखता रह जाएं। अलग मेहंदी रचाने के लिए यहां कुछ यूनिक मेहंदी डिजाइन के आइडिया तस्वीरों के माध्यम से दर्शाए जा रहे है,जिसे अपने हाथों पर आप रचाकर इतरा सकती हैं।
2 of 10
मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram
आसान लेकिन आकर्षक मेहंदी डिजाइन की चाह रखती हैं तो इस तरह की डिजाइन अपने हाथों पर सजाएं। मेहंदी का रंग आने के बाद इस तरह की मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत दिखती है। इसे बनाना भी आसान है। बहुत अधिक बारीक मेहंदी डिजाइन न होने के कारण इसे जल्दी और आसानी से हाथों पर छापी जा सकती है।
3 of 10
मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram
मेहंदी से भरे हुए हाथों वाली ये डिजाइन काफी खूबसूरत लगती है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन ब्राइडल यानी दुल्हन रचाती हैं। आप भी करवा चौथ के मौके पर दुल्हन वाली ये मेहंदी डिजाइन अपने हाथ पर बनवा सकती हैं, जो आपके सोलह श्रृंगार में चारचांद लगा देगी।
4 of 10
मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram
मेहंदी की डिजाइन में तस्वीरें बनवा सकते हैं। अपने जीवनसाथी संग इस तरह की तस्वीरों वाली मेहंदी या आपके बीच के किसी खास पल को तस्वीर का रूप देकर हाथों पर मेहंदी की डिजाइन में बनवा सकते हैं। इस तरह की यूनिक मेहंदी डिजाइन देख पति की यादे ताजा हो जाएंगी और बाकि लोग काफी इम्प्रेस हो जाएंगे।
5 of 10
मेहंदी डिजाइन
- फोटो : instagram
अगर आप वर्किंग है, या कामकाज के कारण मेहंदी रचाने का अधिक वक्त नहीं है तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन आसानी से और कम वक्त में लग जाएगी। वहीं कामकाजी महिलाओं के हाथ पर मेहंदी की ये डिजाइन आकर्षक दिखेगी।