जान्हवी कपूर अपने लुक्स की वजह से हर वक्त सुर्खियों में रहती हैं। पार्टी और एयरपोर्ट लुक्स की तस्वीरें अभी इंटरनेट पर वायरल हो ही रही हैं कि उनके नए लुक ने फैंस को इंप्रेस कर लिया। जान्हवी कपूर अपने स्टाइल सेंस से लोगों को फैन बना लेती हैं। एक के बाद अलग फोटोशूट में जान्हवी स्टाइल से भरपूर दिख रही हैं। वहीं उनके पोज हर किसी का ध्यान खींचने के लिए काफी हैं।
जान्हवी कपूर ने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमे वो सफेद रंग की ड्रेस पहने रेडी हैं। वहीं उनका ये लुक क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख ऱहा है।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर वैसे तो इस फोटोशूट में फुटवियर का प्रचार कर रही हैं। लेकिन उनके ग्लैमरस लुक ने चर्चा बटोर ली है। मिस कपूर ने सफेद रंग की मिनी ड्रेस को चुना है। जिसके साथ मैचिंग के डिजाइन वाला ब्लेजर भी है। इस ड्रेस की स्लीवलेस डिजाइन और स्केवअर शेप नेकलाइन इसे खास बना रही है। ड्रेस पर सिल्वर कलर की मोटिफ्स की डिजाइन बनी दिख रही है। जिसे जान्हवी ने स्लीक हाई पोनीटेल के साथ स्टाइल किया है।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
ब्राउन शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक लगाए और विंग्ड आईलाइनर मेकअप को पूरा कर रहे हैं। कोहल ब्राउन शेड का आईशैडो और बीमिंग हाईलाइटर इस ड्रेस के साथ परफेक्ट दिख रहा है। जान्हवी की ये ड्रेस क्रिसमस पार्टी के लिए बिल्कुल शानदार दिख रही है। जान्हवी कपूर ने अगले ही पल दूसरी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कर दी।
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जिसमे वो काले रंग की ड्रेस पहने रेडी हैं। फुल स्लीव और स्वीटहार्ट नेकलाइन की ड्रेस में जान्हवी हॉट दिख रही हैं। दरअसल, इस ड्रेस की स्वीटहार्ट नेकलाइन काफी डीप दिख रही है। वहीं फुल स्लीव के साथ कंधे पर पफ बना है। नेकलाइन पर सिल्वर एंब्रायडरी की गई है। जो इस ब्लैक ड्रेस को खूबसूरत बना रही है।
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जिसे जान्हवी ने मेसी अप हेयर डू के साथ स्टाइल किया है। ब्लैक स्टॉकिंग्स के साथ इस ड्रेस को पेयर किया गया है। साथ में क्लोजअप तस्वीरों में उनका मेकअप भी काफी ड्रामेटिक दिख रहा है।