फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारंपरिक परिधान में नए-नए फोटोशूट करा रहीं ईशा अंबानी, पिंक लहंगा पहन दे रहीं 'वेडिंग फैशन गोल्स'

Wed, 20 Nov 2019 01:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 20 Nov 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
isha ambani looks gorgeous in abu jani sandeep khosla designer pink embroidered lehenga
- फोटो : instagram

नीता और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने हाव-भाव और स्टाइल से भी काफी सिंपल और सोबर लगती हैं। ऐसे में उनका कोई भी अवतार हो पारंपरिक या वेस्टर्न ईशा अंबानी की साधारण खूबसूरती हर लुक में चार चांद लगा देती है। पिछले दिनों ईशा अपने मायके एंटीलिया में हुई एक प्रीवेडिंग सेरेमनी में नजर आई थीं । अब ईशा की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। 


 
isha ambani looks gorgeous in abu jani sandeep khosla designer pink embroidered lehenga
- फोटो : social media
ईशा को पारंपरिक परिधान से काफी लगाव है। हाल ही में ईशा की फोटो सामने आई हैं जिनमें वो पिंक कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहने दिख रही हैं । ये लहंगा फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। ईशा अंबानी वो सेलेब्रिटी हैं जिनका व्यक्तित्व देखने में बेहद शांत और साधारण है। ऐसे में ईशा का कोई भी लुक बेहद आकर्षक लगता है। 
isha ambani looks gorgeous in abu jani sandeep khosla designer pink embroidered lehenga
- फोटो : social media
इस लुक को चोकर नेकलेस और हाथ में मैंचिंग कड़े के साथ एक्सेसराइज किया है। ईसा अक्सर अपने बाल स्ट्रेट और खुला ही रखती हैं । वहीं लाइट मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया है। अपने कपड़ों और फैशन के बारे में ईशा ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कई सारी बातें बताई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
isha ambani looks gorgeous in abu jani sandeep khosla designer pink embroidered lehenga
- फोटो : social media
ईशा कहती हैं, 'काम के समय मुझे भारतीय परिधान पहनना पसंद है । कॉटन के कुर्ते या प्रिंटेड कुर्ते । मुझे लगता है कि भारतीय होने के नाते हमारे पास सबसे अच्छी चीज है- हमारे कपड़े । अमेरिका में रहने के दौरान भी मैं काम के समय बिजनेस फॉर्मल कपड़े नहीं पहनती थी ।' 
विज्ञापन
isha ambani looks gorgeous in abu jani sandeep khosla designer pink embroidered lehenga
- फोटो : instagram
'मेरे लिए ब्लेजर पहनना एक बुरे सपने जैसा है । ये पतले लोगों पर अच्छा लगता है। एक कर्व बॉडी के साथ आप पेंसिल स्कर्ट कैसे पहन सकते हैं । वहीं किसी फंक्शन के लिए मैं भारतीय और अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर के कपड़े पहनना पसंद करती हूं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed