फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: महिलाएं इन तरीकों से लगाएं सिंदूर, नजर नहीं हटा पाएंगे आपके पति

Mon, 18 Oct 2021 11:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 18 Oct 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
how to applied sindoor perfectly that suit in every outfit
सिंदूर लगाने का तरीका - फोटो : istock

सिंदूर महिलाओं के सुहाग का प्रतीक होता है। महिलाएं पूजा पाठ आदि में तो अच्छे से सिंदूर लगा लेती हैं, लेकिन शादी पार्टी आदि में सिंदूर को मात्र एक रस्म मान कर लगाती हैं या कभी-कभी तो नहीं भी लगाती हैं। सिंदूर लगाना या न लगाना महिलाओं की इच्छा पर है, लेकिन अगर आप अपने लुक के बिगड़ने के कारण सिंदूर लगाने से हिचकती हैं तो ये जान लीजिए कि सिंदूर किसी भी सुहागन महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। महिलाओं का ये मानना होता है कि साड़ी या पारम्परिक लुक पर तो सिंदूर लगा सकते हैं, लेकिन वेस्टर्न कपड़ों या मॉडर्न लुक की ड्रेस में सिंदूर को कैसे लगाएं? वहीं, अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इन मौकों पर महिलाएं सिंदूर लगाएंगी लेकिन अपने मॉर्डन लुक को लेकर भी चिंता में रहेंगी। अगर आप की भी सिंदूर को लेकर यही परेशानी है तो सिंदूर में भी खूबसूरत और मॉडर्न दिखने के लिए कुछ टिप्स हैं। आप सदियों से चली आ रही परम्परा को सही तरीके से अपना कर अपने सोलह श्रृंगार को भी पूरा कर सकती हैं, साथ ही आपके कपड़ों और स्टाइल के हिसाब से सिंदूर लगाकर खूबसूरत दिख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि सिंदूर लगाकर आप कैसे मॉडर्न और स्टाइलिश दिख सकती हैं...

how to applied sindoor perfectly that suit in every outfit
सिंदूर लगाने का तरीका - फोटो : Instagram/yamigautam

ये है सिंदूर लगाने का सही तरीका

  • कुछ महिलाएं बालों में मांग पर किसी भी तरह से लाल रंग को रखने मात्र को सिंदूर लगाना समझती हैं। सिंदूर लगाने का एक सही तरीका होता है। इसके लिए आपको अपने हाथ को स्थिर रखना होता है। बालों में अगर सिंदूर बिखर जाएगा तो लुक बिगड़ जाता है। पाउडर वाला सिंदूर लगा रही हैं, तो उंगलियों से मांग न भरें बल्कि सिंदूर स्टिक का इस्तेमाल करें। बेहतर होगा अगर आप वाटरप्रूफ लिक्विड सिंदूर का इस्तेमाल करें।
how to applied sindoor perfectly that suit in every outfit
सिंदूर लगाने का तरीका - फोटो : instagram/kareen kapoor khan

वेस्टर्न आउटफिट के साथ ऐसे लगाएं सिंदूर

  • अगर आप वेस्टर्न कपड़े पहनती हैं तो आप अपने आउटफिट के साथ सिंदूर लगाना नहीं चाहतीं, क्योंकि आपको लगता है कि ये आपके लुक से मैच नहीं करेगा। लेकिन सिंदूर सिर्फ पारंपरिक परिधानों के साथ ही नहीं बल्कि वेस्टर्न कपड़ों पर भी अच्छा लुक देता है। इसके लिए हल्का लाल रंग अपने माथे पर मांग के पास लगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to applied sindoor perfectly that suit in every outfit
सिंदूर लगाने का तरीका - फोटो : instagram/nusratchirps

हेयरस्टाइल से मैच करें सिंदूर

  • अगर आप हेयरस्टाइल के मुताबिक, सिंदूर लगाएंगी तो आप आकर्षक दिखेंगी। जैसे अगर आपकी हेयर स्टाइल में मांग लंबी दिख रही हैं तो आप मांग भर सिंदूर लगा सकती हैं। वहीं अगर आपने हेयरस्टाइल में मांग नहीं निकाली है तो माथे के बीच में एक लाल डाॅट प्यारा लुक देगा।
विज्ञापन
how to applied sindoor perfectly that suit in every outfit
सिंदूर लगाने का तरीका - फोटो : istock

लिपस्टिक सिंदूर देगा स्टाइलिश लुक

  • आप अपनी लिपस्टिक को सिंदूर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए अपनी लिपस्टिक के कई रंगों को ड्रेस के साथ मैच करके सिंदूर के तौर पर लगाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed