Grooming Tips: जो पुरुष दाढ़ी रखते हैं, वो इसे काफी अच्छे से मैंटेन भी करते हैं। दाढ़ी मैंटेन करने के लिए बहुत से पुरुष तो बाहर जाकर शेव कराते हैं लेकिन बहुत से पुरुष घर पर ही शेव करना सही समझते हैं। कई बार जल्दबाजी के चक्कर में रेजर के त्वचा कट जाती है, जिसे हम रेजर बर्न कहते हैं। रेजर से कट होने की वजह से कई बार परेशानी इस कदर बढ़ जाती है कि घाव तक हो जाता है।
कई बार तो रेजर कट की वजह से स्किन हल्की खुरदुरी हो जाती है और दाने निकलने लगते हैं। आमतौर पर ये समस्या खराब क्वालिटी का रेजर या ब्लेड यूज करने के कारण होती है। ऐसे अगर शेविंग करते वक्त रेजर से कट लग गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से इस समस्या से राहत पा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 7
शेविंग के दौरान लग गया है कट तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
- फोटो : istock
फिटकरी
आपको आपकी रसोई में फिटकरी अवश्य मिल जाएगी। ऐसे में जब शेविंग करते वक्त कट लग जाए तो फिटकरी को साबुन की तरह त्वचा पर मलें। इससे खून रुक जाएगा और संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा। ये जलन से भी राहत दिलाएगी।
3 of 7
शेविंग के दौरान लग गया है कट तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
- फोटो : iStock
ठंडा पानी और बर्फ
जैसे ही रेजर से कट लगे तो बिना सोचे सबसे पहले कट पर ठंडा पानी डालें। ये तुरंत ही खून को रोकने का काम करता है। इसके साथ ही आप आईस क्यूब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडे पानी और बर्फ के इस्तेमाल से जलन से भी राहत मिलती है।
4 of 7
शेविंग के दौरान लग गया है कट तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
- फोटो : istock
शहद
शहद में कई प्रकार के एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। ऐसे में रेजर से कट लगने पर इसे तत्काल प्रभाव से कट पर लगाएं। ये आपके घाव को जल्द ही भरने का काम करेगा।
5 of 7
शेविंग के दौरान लग गया है कट तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
हर घर में एलोवेरा का पौधा तो होता ही है। ऐसे में आप अपने कट लगने पर तत्काल ही एलोवेरा जेल का उपयोग करें। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और घाव को तेजी से ठीक करने में मदद करता है।