हिना खान हर बार फैंस को चौंका देती हैं। अभी पिछले दिनों ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर मालदीव से अपने वेकेशन की तस्वीरें साझा की थीं। जिसमे वो गुलाबी रंग की बिकिनी पहने टोंड एब्स फ्लांट कर रही थीं। वहीं बिकिनी के तुरंत बाद ही हिना खान देसी लुक में अदाएं दिखाती नजर आईं।
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
दरअसल, हिना खान पिछले दिनों डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन नूरानियत के लिए रनवे पर वॉक करते दिखीं थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब साझा की हैं। रैंपवॉक के लिए रेडी हिना लहंगा पहन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं फैंस कमेंट में उनकी तुलना करीना कपूर से कर रहे हैं।
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
हिना ने पीच कलर का लहंगा चुना है। जिस पर गोल्डन कलर की डिजाइन बनी है। ब्लाउज और चुनरी पर गोल्डन ब्लॉक्स की डिजाइन के साथ लहंगे पर गोल्डन कलर के फ्लावर्स बने हैं। वहीं कमर पर भी बेल्ट लुक में डिजाइन दी गई है। जो बेहद आकर्षक लग रही है। वहीं इस लहंगे को हिना ने डीप नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया है।
4 of 5
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें मेकअप की तो हिना का मेकअप हमेशा की तरह एलिगेंट है। जिसमे पीची बेस मेकअप के साथ पिंक मैट लिपस्टिक और मस्कारा क्लैड आईज शामिल है। वहीं हिना को इतने खूबसूरत लहंगे में देख फैंस कह रहे हैं कि वो हिना को दुल्हन बनें देखना चाहते हैं।
5 of 5
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि हिना खान अपने पहले ही सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने में कामयाब हो गई थीं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कसौटी जिंदगी की कोमोलिका के रोल में वैंप का किरदार निभा लोगों की वाहवाही लूटी। फिलहाल हिना छोटे पर्दे को छोड़ वेब सीरीज में नजर आ रही है। फिल्म हैक्ड के बाद वो वेब सीरीज डैमेज्ड 2 में एक्टिंग करती दिखी हैं।