समर फैशन इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में सनी लियोनी कैसे पीछे रह सकती हैं। अपने जबरदस्त फैशन से हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब सनी इस वीकेंड इतने खूबसूरत लुक में रेडी हुईं। कि उनकी तस्वीरों पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया। जी हां इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीर में सनी किसी पार्टी या शो के लिए नहीं रेडी हुई हैं। बल्कि उनका ये खास अंदाज केवल वीकेंड एंज्वॉय करने के लिए था।
2 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीकेंड पर सनी लियोनी बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में तैयार हुई। जिसे देख आपका मन जरूर पार्टी करने का हो जाएगा। क्योंकि ये ड्रेस है ही इतनी प्यारी। सनी लियोनी ने प्रिंटेड, कलरफुल मैक्सी ड्रेस का चुनाव किया है। जिसकी हॉल्टर नेक और स्लीवलेस लुक बेहद स्टाइलिश है। वहीं सनी का ये अंदाज फैशन इंस्पिरेशन भी देने में कामयाब हो रहा है।
3 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर सनी ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो प्रिटेंड रेयॉन के गाउन में रेडी हैं। जिस पर ऑरेंज, पीले और नीले रंग के प्रिंट बने हैं। वहीं फैशन एक्सपर्ट भी इस ड्रेस की तारीफ कर रहे हैं। जिसके साथ कमर पर गोल्डन कलर की बेल्ट लगी है। जो एक्स्ट्रा ग्लैम ऐड करने के लिए काफी है। यहीं नहीं इस मैक्सी ड्रेस के साथ सनी ने स्ट्रैपी गोल्डन कलर के ग्लैडिएटर हील्स पहन रखी है।
4 of 5
सनी लियोनी, डेनियल वेबर
- फोटो : Insatagram- @sunnyleone
वहीं बात करें मेकअप की तो हाई मेसी पोनीटेल के साथ कानों में ईयररिंग्स और हाथों में क्लच स्टाइलिश है। जिसके साथ ग्लॉसी पिंक लिप्स और कोहल आईज उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। वैसे ये पहला मौका नही है जब सनी का फैशन सेंस इतना इंप्रेस कर रहा है।
5 of 5
sunny leone
- फोटो : instagram
मौका कोई भी हो सनी हमेशा ही अपने स्टाइलिश अपीयरेंस से हर किसी को हैरान कर देती हैं।