ईद के मौके पर बीटाउन हसीनाओं का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। ऐसे में हिना खान कैसे पीछे रहती। हिना खान से इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो ईद वाले ट्रेडिसनल लुक में हर किसी का दिल चुरा रही हैं। वैसे हिना खान अपने फैशन च्वॉइस से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। फिर वो चाहे वेकेशन पर ही क्यों ना निकली हो। वहीं उनका वेस्टर्न लुक भी काफी कमाल का होता है।
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
इस बार भी हिना खान ने अपने लुक से फैंस को इंप्रेस कर लिया। दरअसल. इंस्टग्राम पर साझा तस्वीरों में हिना खान ने गुलाबी रंग की कुर्ती पहन रखी है। जिसके साथ शरारा और दुपट्टा को मैच किया गया है। हिना ने रानी गुलाबी रंग की छोटी सी कुर्ती पहनी थी। जिस पर हैंड ब्लॉक प्रिंट की फ्लोरल एंब्रायडरी बनी थी। जिसके साथ ही गोटा वर्क भी था। वहीं इस शार्ट कुर्ती के साथ हिना ने सुर्ख पीले रंग का शरारा मैच किया था।
3 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
वहीं इस रानी गुलाबी कुर्ती और पीले रंग के शरारा के साथ हिना ने हरे रंग का दुपट्टा मैच किया था। जिस पर फ्लोरल ब्लॉक प्रिंट बने थे। ऑर्गेंजा फैब्रिक का दुपट्टा लहराते हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं इन तस्वीरों के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा है कश्मीर की कली। अपने कश्मीर की कली वाले लुक में वो फैंस को इंप्रेस करती दिखीं।
4 of 5
Hina Khan
- फोटो : instagram/manishmalhotraworld
हिना ने अपने इस देसी लुक के साथ बालों को मिड पार्टीशन में खुला छोड़ रखा है। वहीं भारी-भरकम झुमके पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। जिसके साथ बात करें मेकअप की तो वाइन कलर की लिपस्टिक और रोजी पिंक ब्लश चिक्स काफी खूबसूरत लुक दे रहे थे। हमेशा की तरह हिना ने इस आउटफिट के साथ ही आंखों पर मस्कारा की डबल कोट लगा रखी थी। वहीं पूरा लुक बेहद शानदार नजर आ रहा था।
5 of 5
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हिना ने इससे पहले अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद देने के लिए टर्क्वाइज कलर का सूट पहन तस्वीरें साझा की थी।