फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Fashion: बारिश के मौसम में भी दिखेंगी स्टाइलिश, बस फॉलो करें ये टिप्स

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
high on your fashion game with this little monsoon fashion tips
monsoon - फोटो : Facebook

बारिश का मौसम काफी खुशगवार और सुहाना लगता है। लेकिन जब तक आप घऱ की खिड़की पर बैठे हों। जैसे ही घर से बाहर निकलना होता है तो यहीं बारिश का मौसम तमाम परेशानी का सबब बन जाता है। अगर आप ऑफिस से लेकर पार्टी और आउटिंग तक में मानसून के मौसम में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें। फिर देखिए कैसे मानसून में भी आप खिली-खिली और स्टाइलिश दिखेंगी।

high on your fashion game with this little monsoon fashion tips
ankita lokhande - फोटो : instagram
रंगो का रखें ध्यान

बारिश के मौसम में घर से बाहर निकल रही हैं तो रंगों का खास ख्याल रखें। वैसे भी ये मौसम काफी सुकूनभरा होता है। ऐसे में आप चमकीले रंगों को बेझिझक पहन सकती हैं। साथ ही सफेद, बीज और हल्के रंगो को किनारे रख दें। क्योंकि हल्के रंगों पर बारिश की बूंदों और कीचड़ के निशान बन सकते हैं। वहीं चमकीले और रंग-बिरेंगे कपड़े बारिश की बूंदों से गंदे नहीं होंगे और कीचड़ के निशान भी नहीं बनेंगे। 

high on your fashion game with this little monsoon fashion tips
साड़ी - फोटो : instagram/aslisona
सही फैब्रिक को चुनें

बारिश के मौसम का पूरा लुत्फ उठाना है तो सही फैब्रिक को चुनें। क्योंकि इस मौसम में गीले कपड़ों से फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया पनपने का डर होता है। ऐसे में कॉटन का कपड़ा ही चुनें। ये बारिश के मौसम में जल्दी सूख भी जाएगा। इसलिए आप कॉटन की साड़ी से लेकर ड्रेसेज तक को अपने लिए चुनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
high on your fashion game with this little monsoon fashion tips
oversize tshirt - फोटो : instagram
चुनें कंफर्ट

बारिश के मौसम में ज्यादा टाइट कपड़ों को ना पहनें। क्योंकि अगर टाइट कपड़े होंगे तो वो स्किन में इरिटेशन पैदा करेंगे। इसलिए सही फिटिंग को अपने लिए चुनें। या फिर आप चाहे तो ढीली फिटिंग की टीशर्ट. कुर्ती या फिर टॉप्स को चुन सकते हैं। वहीं साथ में लूज फिटिंग की जैकेट भी काफी स्मार्ट लुक देगी। 

विज्ञापन
high on your fashion game with this little monsoon fashion tips
women footwear - फोटो : istock
फुटवियर हो सही

कपड़ों के साथ ही फुटवियर का भी खास ध्यान रखें। क्योंकि बारिश के पानी में बहुत सारे फुटवियर खराब हो जाते हैं। इसलिए हमेशा फ्लैट्स और मानसून के हिसाब से फुटवियर चुनें। जिसमे ज्यादा हील ना हो। नहीं तो पानी में चनले में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वहीं बारिश के मौसम में भूलकर भी जूतों को ना पहनें। क्योंकि जूतों से फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed