फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेली दारूवाला का बोल्ड लुक फैंस को आ रहा पसंद, पहन लिया है ऐसा ड्रेस

Fri, 09 Jul 2021 01:14 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 09 Jul 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
heli daruwala latest bold look in lehenga in hindi
हेली दारूवाला - फोटो : instagram

हेली दारूवाला टेलीविजन की पुरानी अभिनेत्रियों की गिनती में आने लगी हैं। पिछले लंबे समय से वे टेलीविजन पर सक्रिय हैं और अलग-अलग तरह के किरदार निभाती हुई आई हैं। 2011 में उन्होंने स्टार प्लस के एक लोकप्रिय नाटक से करियर की शुरुआत की थी। पिछले दिनों नागिन सीरियल में भी उन्होंने देखा गया था। हेली सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर एक लुक्स की तस्वीरें डालती रहती हैं। पारंपरिक, वेस्टर्न या कोई भी अन्य पहनावा हो, वे उसे बखूबी कैरी करना जानती हैं। हाल ही में हेली ने अपनी लहंगे में एक तस्वीर साझा की है लेकिन हेली का लुक एकदम बोल्ड नजर आ रही है। उनका अंदाज जबरदस्त है और फैंस इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। हेली इन तस्वीरों में बेहद हसीन नजर आ रही हैं, यही वजह है कि उनकी तस्वीर पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। अगली स्लाइड्स से देखिए हेली का यह लहंगे वाला बोल्ड लुक।  

 

 

 

 

heli daruwala latest bold look in lehenga in hindi
हेली दारूवाला - फोटो : instagram

ऐसा है लुक 
हेली ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है। स्कर्ट में गोल्डन कलर पर ही फ्लोरल लुक दिया हुआ है। पत्तियों को गोल्डन चमक से सजाया हुआ है। पिंक और ब्लू कलर के फूल अधिक दिखाई दे रहे हैं। ब्लाउज डिप गले का है और पूरे ब्लाउज में गोल्डन चमक है। 

heli daruwala latest bold look in lehenga in hindi
हेली दारूवाला - फोटो : instagram

मेकअप है परफेक्ट
हेली के चेहरे पर बहुत अधिक मेकअप नहीं है। आंखों में आई लेशेस, काजल और ईयररिंग्स हैं। होठों पर डार्क लिपस्टिक सूट कर रही है। गालों, नाक और सिर पर हाईलाइटर का उपयोग हुआ है। तस्वीरों में हेली की कॉलर बोन्स नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
heli daruwala latest bold look in lehenga in hindi
हेली दारूवाला - फोटो : instagram

बालों को रखा है खुला
बालों को खुला रखते हुए आगे की तरफ निकाला है। हेली बालों में हाथ डालते हुए पोज कर रही हैं। उनके बालों के कलर में गोल्डन टच है। लाइट कर्ल्स बालों पर सूट कर रहे हैं। बालों का लुक थोड़ा मेसी भी नजर आ रहा है, जो कि उनपर अच्छा लग रहा है। 

विज्ञापन
heli daruwala latest bold look in lehenga in hindi
हेली दारूवाला - फोटो : instagram

अंदाज है जबरदस्त
इन तस्वीरों में हेली का अंदाज बहुत लाजवाब है। वे एक ही जगह बैठकर अलग-अलग अदाएं प्रस्तुत कर रही हैं। फैंस उनकी इन अदाओं के दीवाने हो चुके हैं। हेली की इस तस्वीर पर आरती सिंह और अन्य सिलेब्स ने भी कमेंट किया है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed