{"_id":"5dd61be38ebc3e54b05139e1","slug":"growing-nails-can-be-harmful-not-related-to-fashion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैशन के लिए बढ़ाती हैं नाखून तो सावधान, गंभीर हो सकते हैं परिणाम","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
फैशन के लिए बढ़ाती हैं नाखून तो सावधान, गंभीर हो सकते हैं परिणाम
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जो लोग नाखून के बारे में ज्यादा समझ नहीं रखते, वे साफ-सुथरे और अच्छी तरह से तराशकर रखे गए नाखूनों को अक्सर सौंदर्यशास्त्र से जोड़कर देखते हैं, लेकिन नाखूनों की एक अलग दुनिया है, जहां सौंदर्य से ज्यादा सेहत का मामला है। नाखून केराटिन नामक एक कठोर प्रोटीन से बने होते हैं। ये पैर और हाथ की उंगलियों के संवेदनशील पोर की सुरक्षा करते हैं। नाखून वस्तुओं को उठाने में भी सहायता करते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने वाले लोग आपको समय-समय पर नाखून को काटते रहने के लिए क्यों कहते हैं?
2 of 5
- फोटो : instagram
लंबे और गंदे नाखून संभावित रूप से संक्रमण जैसे कि पिनवर्म्स पैदा कर सकते हैं। लंबे और गंदे नाखून में अधिक गंदगी और घातक बैक्टीरिया होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप गंभीर संक्रमण हो सकता है। अध्ययनों में इस बात के संकेत मिले हैं कि नाखून में पाए जाने वाले बैक्टीरिया दस्त और उल्टी का कारण बनते हैं, जो कि बच्चों में बहुत आम है।
3 of 5
- फोटो : pixa
नाखून गंदे हैं, तो रोगाणु आसानी से उनके शरीर में जा सकते हैं और परिणामस्वरूप संक्रमण हो सकता है, इसलिए बच्चों के नाखूनों को समय-समय पर काटते रहना चाहिए। बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक और संवेदनशील होती है और यदि उनकी मां के नाखून लंबे हैं, तो उससे बच्चे को चोट लग सकती है। बच्चों के साथ-साथ उनकी देखभाल करने वाली माताओं को भी विशेष रूप से अपने नाखूनों की स्वच्छता का पर्याप्त ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि वे आमतौर पर खाद्य पदार्थों को संभालती हैं या शिशुओं के गंदे नैपी को धोती या बदलती हैं, तो आसानी से नाखून के नीचे सभी तरह के कीटाणुओं को आश्रय मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
गर्भावस्था के दौरान, हार्मोन और मल्टीविटामिन के सेवन के साथ, नाखून सामान्य से अधिक तेज गति से बढ़ते हैं, लेकिन इसका विपरीत पक्ष यह है कि वे पतले और भंगुर हो सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप नाखून किसी चीज में फंस सकते हैं। अगर ये गंदे हों, तो संक्रमण हो सकता है, जो मां और भ्रूण के समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : pixabay
इस दौरान त्वचा पर खिंचाव के कारण पेट पर बहुत खुजली होती है और लंबे नाखून वास्तव में उस स्थिति में चोट पहुंचा सकते हैं। नेलपेंट और नेल रिमूवर में एसीटोन नामक रसायन मौजूद होता है, जो मां के तंत्रिका तंत्र पर कुछ विषाक्त प्रभाव भी डाल सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।