एक छोटा सा पिंपल चेहरे के सारे लुक्स को बिगाड़ देता है। पार्टी में जाना हो और एक रात पहले अगर पिंपल निकल आए तो पार्टी में जाने का पूरा मजा ही खराब हो जाता है। और कोई भी उपाय कर लीजिए लेकिन पिंपल को खत्म होने में एक दिन तो लग ही जाते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खें ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल करने से एक रात में ही पिंपल से छुटकारा मिल जाता है। तो चलिए जानें वो घरेलू नुस्खे....
एक ही रात में मिल जाएगा पिंपल से छुटकारा, बस आजमाएं ये तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइडर वेनेगर यानी सेब के रस का बना सिरका या व्हाइट वेनेगर मुंहासों को रात भर में सुखा देते हैं। रुई को सिरके में डुबोकर पिंपल पर लगाएं और सो जाएं, सुबह फर्क आपके सामने होगा।
सुनने में अटपटा लगता है लेकिन टूथपेस्ट (खासतौर पर मिंट युक्त टूथपेस्ट) लगने से भी पिंपल दूर होता है। इसके लिए पहले पिंपल पर बर्फ की सेंक दें और इसके बाद सूखे कपड़े से पोछकर उपसपर 20 से 30 मिनट तक टूथपेस्ट लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से साफ करें।
दालचीनी को पीसकर शहद में मिलाएं और इसका फेस मास्क तैयार करें। इस मास्क को पिंपल्स पर लगाकर आधे घंटे छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें। सुबह तक पिंपल्स दब जाएंगे।
अगर आपको इनकी महक से परहेज नहीं है तो यह बहुत कारगर नुस्खा है। लौंग और लहसुन को पीसकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाकर रात भर छोड़ दें। सुबह तक पिंपल्स का काम तमाम।