एक छोटा सा पिंपल चेहरे के सारे लुक्स को बिगाड़ देता है। पार्टी में जाना हो और एक रात पहले अगर पिंपल निकल आए तो पार्टी में जाने का पूरा मजा ही खराब हो जाता है। और कोई भी उपाय कर लीजिए लेकिन पिंपल को खत्म होने में एक दिन तो लग ही जाते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खें ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल करने से एक रात में ही पिंपल से छुटकारा मिल जाता है। तो चलिए जानें वो घरेलू नुस्खे....
{"_id":"5dd11a798ebc3e54b4103eec","slug":"get-rid-of-pimple-overnight-home-remedies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में मिल जाएगा पिंपल से छुटकारा, बस आजमाएं ये तरीका","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
एक ही रात में मिल जाएगा पिंपल से छुटकारा, बस आजमाएं ये तरीका
Sun, 17 Nov 2019 04:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 17 Nov 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
Trending Videos
- फोटो : social media
सिरका
साइडर वेनेगर यानी सेब के रस का बना सिरका या व्हाइट वेनेगर मुंहासों को रात भर में सुखा देते हैं। रुई को सिरके में डुबोकर पिंपल पर लगाएं और सो जाएं, सुबह फर्क आपके सामने होगा।
टूथपेस्ट
सुनने में अटपटा लगता है लेकिन टूथपेस्ट (खासतौर पर मिंट युक्त टूथपेस्ट) लगने से भी पिंपल दूर होता है। इसके लिए पहले पिंपल पर बर्फ की सेंक दें और इसके बाद सूखे कपड़े से पोछकर उपसपर 20 से 30 मिनट तक टूथपेस्ट लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : social media
शहद और दालचीनी
दालचीनी को पीसकर शहद में मिलाएं और इसका फेस मास्क तैयार करें। इस मास्क को पिंपल्स पर लगाकर आधे घंटे छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें। सुबह तक पिंपल्स दब जाएंगे।
विज्ञापन
लौंग और लहसुन
अगर आपको इनकी महक से परहेज नहीं है तो यह बहुत कारगर नुस्खा है। लौंग और लहसुन को पीसकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाकर रात भर छोड़ दें। सुबह तक पिंपल्स का काम तमाम।