{"_id":"5a2a78354f1c1b95188b8953","slug":"try-these-airport-look-of-celebrities-in-this-winter-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लुक में लाना चाहते हैं बदलाव तो जरूर ट्राई करें सेलिब्रिटीज का ये ड्रेसिंग सेन्स ","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
लुक में लाना चाहते हैं बदलाव तो जरूर ट्राई करें सेलिब्रिटीज का ये ड्रेसिंग सेन्स
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
fashion tips
स्टाइल या यूं कहे कि फैशन सिर्फ पार्टी या फिर इवेंट तक ही नहीं बल्कि उससे कही आगे बढ़ गया है। अक्सर सेलिब्रिटीज एयरपोर्ट पर आपको अलग अलग लुक में दिखाई देते हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने लुक में बदलाव ला सकते हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं कि इस हफ्ते कौन से सेलिब्रिटीज किस ड्रेस में स्पॉट किए गए।
fashion tips
सर्दियों के इस मौसम में आप रणबीर कपूर का ये एयरपोर्ट लुक जरूर अपना सकते हैं। इस बार रणबीर वेलवेट फैब्रिक की ट्राउजर और टी शर्ट पहने हुए स्पॉट किए गए। जिसके साथ उन्होंने बूट पहने हुए थे। रणबीर का ये लुक एयरपोर्ट का अब तक का सबसे डिफरेंट लुक था जिसे आप कही भी कैरी कर सकते हैं।
पढे़ं- बेस्ट फ्रेंड की शादी में हासिल करनी हैं सारी लाइम लाइट, इन 5 चीजों को जरूर करें फॉलो
पढे़ं- बेस्ट फ्रेंड की शादी में हासिल करनी हैं सारी लाइम लाइट, इन 5 चीजों को जरूर करें फॉलो
fashion tips
वैसे तो फैशन के मामले में कंगना हमेशा ही बिंदास रहती है। यहां तक की फैशन पुलिस भी उनसे काफी इंप्रेस रहती है। इस बार कंगना एयरपोर्ट में फॉर्मल लुक में नजर आईं। कंगना ने फॉर्मल भूरे रंग के ट्राउजर के साथ फुल स्लीव का टॉप और गले में फर वाला स्टोल डाला हुआ था।। साथ ही हाथ में जैकेट और स्टाइलिश बैग उनके लुक को काफी इंप्रेसिव बना रहा था।
पढे़ं- सर्दियां और स्टाइल स्टेटमेंट से समझौता कैसा...ये 4 जैकेट्स हैं ना
पढे़ं- सर्दियां और स्टाइल स्टेटमेंट से समझौता कैसा...ये 4 जैकेट्स हैं ना
विज्ञापन
विज्ञापन
fashion tips
मलाइका का ये अंदाज भी आपको दीवाना बना सकता है। चटक लाल रंग की लिपस्टिक के साथ काले रंग का टॉप, जेगिंग्स और शोल्डर पर जैकेट डाले मलाइका एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। साथ ही लाल रंग का बैग और बूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
पढे़ं- शादी को बनाना चाहती हैं यादगार तो इन 5 टिप्स को अपनाकर लुक बनाएं शानदार
पढे़ं- शादी को बनाना चाहती हैं यादगार तो इन 5 टिप्स को अपनाकर लुक बनाएं शानदार