{"_id":"5a2a278a4f1c1bee688c05f9","slug":"take-the-fashion-tips-from-richa-chadda-style-during-fukrey-returns-promotions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिचा चड्ढा के इन 5 ड्रेसिंग सेन्स ने लोगों को किया इंप्रेस, क्या आप अपनाना चाहेंगी?","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
रिचा चड्ढा के इन 5 ड्रेसिंग सेन्स ने लोगों को किया इंप्रेस, क्या आप अपनाना चाहेंगी?
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
fashion tips
एक्टिंग के फील्ड में हर किरदार में अपने आप को फिट कर चुकीं रिचा चड्ढा के ड्रेसिंग सेन्स में काफी बदलाव देखा गया। रिचा की 'फुकरे रिटर्न्स' फिल्म आज ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक ड्रेस कैरी की जिसे आप अपने वॉडरोब में जगह जरूर दे सकती हैं।
fashion tips
अब जरा आप रिचा की इस ड्रेस को ही ले लीजिए। इन्होंने क्रॉप टॉप के साथ काले रंग की स्कर्ट के साथ उसी रंग का टॉप पहना हुआ है। इसके साथ ही हॉफ नीले रंग की जैकेट का स्टाइल काफी सूट कर रहा है। इस ड्रेस को आप किसी भी मौसम में आसानी से कैरी कर सकती हैं।
पढे़ं- सर्दियां और स्टाइल स्टेटमेंट से समझौता कैसा...ये 4 जैकेट्स हैं ना
पढे़ं- सर्दियां और स्टाइल स्टेटमेंट से समझौता कैसा...ये 4 जैकेट्स हैं ना
fashion tips
इस तस्वीर में रिचा प्रिटेंड जमसूट पहने हुई हैं। जिसमें नारंगी और गुलाबी रंग से डिजाइन बनी है। इसके साथ हाई हील के लाल रंग की बेली के साथ डार्क लिपस्टिक का कॉम्बिनेशन उनके लुक को खास बना रहा है। ये ड्रेस आपको फॉर्मल लुक देगी।
पढ़ें- शादी को बनाना चाहती हैं यादगार तो इन 5 टिप्स को अपनाकर लुक बनाएं शानदार
पढ़ें- शादी को बनाना चाहती हैं यादगार तो इन 5 टिप्स को अपनाकर लुक बनाएं शानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
fashion tips
सर्दियों के मौसम में रिचा का ये स्टाइल आपको काफी सूट करेगा। रिचा ने काले रंग के टॉप के साथ वूलन शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है। साथ ही गुलाबी रंग का ओवरकोट काफी स्टाइलिश लग रहा है। इस स्टाइल को ऑफिस के अलावा दोस्तों के साथ पार्टी में जाते हुए भी कैरी कर सकती हैं।
पढे़ं- पार्टी फंक्शन में स्टाइलिश बनना है तो ये टिप्स अपनाएं, सेलिब्रिटीज लुक पाएं
पढे़ं- पार्टी फंक्शन में स्टाइलिश बनना है तो ये टिप्स अपनाएं, सेलिब्रिटीज लुक पाएं
विज्ञापन
fashion tips
रिचा का ये स्टाइल न केवल ट्रेडिंग है बल्कि मौसम के अनुसार भी एकदम परफेक्ट है। रिचा ने काले रंग की स्कर्ट के साथ आर्मी ड्रेस के प्रिंट का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। वहीं शोल्डर पर जैकेट का लुक काफी अट्रैक्टिव है।
पढे़ं- शादी में जाने की प्लानिंग है तो ये टिप्स अपनाएं, सबसे अलग और सबसे सुंदर दिखेंगी
पढे़ं- शादी में जाने की प्लानिंग है तो ये टिप्स अपनाएं, सबसे अलग और सबसे सुंदर दिखेंगी