{"_id":"59fadf8c4f1c1bd9798b9a9e","slug":"try-different-scarf-looks-of-bollywood-actresses-in-this-winter-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कार्फ से ग्लैमरस हो जाता है लुक, बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से लें कैरी करने के टिप्स ","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
स्कार्फ से ग्लैमरस हो जाता है लुक, बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से लें कैरी करने के टिप्स
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
फैशन की बात हो तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की बात करना बनता ही है। सर्दी के मौसम में तरह तरह की जैकेट और बूट के अलावा जिस चीज का फैशन सबसे ज्यादा देखा जाता है वो हैं डिफरेंट स्टाइल के स्कार्फ। ये स्कार्फ सिर्फ आपको ठंड से बचाने के लिए ही नहीं बल्कि फैशन के तौर पर भी कैरी किया जाने लगा है। अब जरा आप प्रियंका चोपड़ा के इस स्टाइल को ही देख लीजिए। जिसमें उन्होंने जैकेट के साथ गले में स्कार्फ एक अलग स्टाइल में डाला हुआ है। जो उनके लुक को इंप्रसिव बना रहा है।
दीपिका पादुकोण
स्कार्फ से आप अपने ड्रेसिंग सेन्स में और भी बदलाव ला सकती हैं। फिर चाहें प्रियंका की तरह गले में प्रिटेंड स्कार्फ को इस तरह से हल्का ढीला करके डालना हो या फिर आप इसे दीपिका की तरह भी कैरी कर सकती हैं। दीपिका पादुकोण ने प्लेन स्वेट शर्ट के ऊपर मरुन रंग का प्रिटेंज स्कार्फ कैरी किया हुआ है। जो उनके लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है।
पढ़ें- ये एक टॉफी खाइए और बदन को महकाइए, दिनभर रहें फ्रेश
पढ़ें- ये एक टॉफी खाइए और बदन को महकाइए, दिनभर रहें फ्रेश
करीना कपूर
स्टाइल के मामले में करीना कपूर भी किसी से पीछे नहीं है। आप करीना की तरह कोट के अंदर इस तरह से स्कार्फ को कैरी कर सकती हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि स्कार्फ और कोट का कलर कॉम्बिनेशन ठीक हो।
पढ़ें- जूते, पर्स या जूलरी ही नहीं, फोन के कवर भी बन गए हैं फैशन एक्सेसरीज
पढ़ें- जूते, पर्स या जूलरी ही नहीं, फोन के कवर भी बन गए हैं फैशन एक्सेसरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
ऐसा नहीं है कि स्कार्फ को सिर्फ जींस, जैकेट के साथ ही कैरी किया जा सकता है। अब जरा आप अनुष्का शर्मा के इस स्टाइल को ही देख लीजिए। इसमें अनुष्का शर्मा ने नेवी ब्लू रंग के स्वेटर के साथ ब्लैक रंग की स्कर्ट पहनी हुई है और उसके साथ पिंक कलर का प्लेन स्कार्फ कैरी किया है। ये स्कार्फ उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है।
विज्ञापन
कटरीना कैफ
स्कार्फ कॉटन के हो या फिर वूलन के हर ड्रेसेज पर बस कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना जरुरी है। कटरीना कैफ के इस स्टाइल को ही ले लीजिए। इसमें कटरीना ने जैकेट के साथ वूलन स्कार्फ गले में डाला है जो उन्हें डिफरेंट लुक दे रहा है।