फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोने के गहने लेने से पहले जरूर बरतें ये 7 सावधानियां, कहीं ठगे न जाएं

Tue, 06 Feb 2018 06:33 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
before buying gold jewellery always remember these tips
jewellery
अक्सर आपने देखा होगा लोगों को अगर छोटी मोटी इन्वेस्टमेन्ट करनी है तो वह गहनों की खरीदारी करते हैं। सिर्फ धनवान लोग ही नहीं सभी आयवर्ग के लोग जूलरी खरीदने के काफी शौकिन होते हैं। किसी के लिए यह शौक है तो किसी के लिए इन्वेस्टमेंट का जरिया, लेकिन जूलरी खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जिससे की जूलर्स आपको ठग न सकें। 
before buying gold jewellery always remember these tips
jewellery
- सबसे पहले आप पता करें कि जिस धातु के गहने आप खरीद रहे हैं, उसकी रीसेल वैल्यू कितनी है। क्योंकि कुछ गहने देखने में अच्छे लगते हैं जिसे देखकर आप उन्हें खरीद लेते हैं, लेकिन उनकी रीसेल वैल्यू बहुत कम होती है। इसलिए कोई भी गहना खरीदने से पहले यह जरूर जान लें कि जब आप इसे वापस करेंगे तो इसकी आफको क्या कीमत मिलेगी।

- अगर आप सोने का कोई गहना या सिक्का खरीद रहे हो तो उसकी शुद्धता का पता लगाना चाहिए। बता दें, 24 कैरट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे गहने नहीं बनाये जा सकते। गहने 22 या 18 कैरट के सोने से बनाए जाते हैं। तो हमेशा सोने के गहने खरीदने से पहले जूलर से सोने की शुद्धता जान लें। 
before buying gold jewellery always remember these tips
jewellery
- कभी भी जूलरी खरीदे तो याद रखें हमेशा हॉलमार्क गहने का ही चुनाव करें। ऐसा हो सकता है कि हॉलमार्क के गहने खरीदते वक्त आपको थोड़ी अधिक कीमत भरनी पड़े, क्योंकि उसमें परीक्षण की लागत को शामिल किया जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि अलग-अलग दुकानों पर हॉलमार्क के गहनों की अलग-अलग कीमत  हो। इसलिए गहने को खरीदने से पहले अलग अलग जगहों से जानकारी ले। 

- जब भी आप कभी गहने लेने जाएंगे तो धातु की कीमत से अलग उसकी बनवाई की कीमत भरनी पड़ती है। तो अलग अलग जगहों पर मेकिंग चार्ज पता करें जिससे आपको गहनों की कीमत में उसके मेकिंग चार्ज कम से कम हो। ऐसा करने से आप जब कभी अपने गहनों को रीसेल करेंगे तो आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
before buying gold jewellery always remember these tips
jewellery
- आमतौर पर लोगों की सोच होती हैं कि बड़ी दुकानों पर कुछ खास डिजाइन के गहने नहीं मिलते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। आप छोटी दुकानों के भी चक्कर लगाएं। कई बार आपको वहां अच्छे डिजाइन और वो भी कम कीमत में मिल सकते हैं। 

- गहने लेते समय रेंडम शॉपिंग बिल्कुल न करें। ज्यादा भारी गहने ना खरीदे। ऐसे गहनों का चयन करें जिन्हें आप कैरी करें। ऐसा ना हो कि वह आपकी अलमारी में ही रखे रह जाए।

- गहने खरीदते समय जूलर्स से हमेशा पक्की रसीद लें। कभी भी ऐसा सोचकर न टालें कि यह दुकानदार तो अपनी जान पहचान का है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed