भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन इस साल 22 अगस्त को मनाया जाएगा। हर साल राखी के इस शुभ अवसर पर बहनें भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं। बहनों में इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। वह इस दिन के लिए न सिर्फ खूबसूरत राखियां खरीदती हैं, बल्कि हाथों में मेहंदी भी रचवाती हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से मार्केट में जाकर मेहंदी लगवाना भारी पड़ सकता है। रक्षाबंधन पर हाथों में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए कोरोना के डर से अपनी कलाइयों को सूना रखने के बजाए, खुद घर पर ही मेहंदी के लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन बनाएं। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ट्रेंडी मेहंदी आइडियाज के बारे में बताने जा रहें हैं, इसके लिए आप मेहंदी का कोन बाजार से खरीदकर ला सकते हैं, नहीं तो मेहंदी को घर में भिगोकर भी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस राखी मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन के बारे में।
Raksha Bandhan 2021: इस रक्षाबंधन हाथों पर सजाएं मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
हाथों में भरी हुई मेहंदी
जिन लोगों के पास समय है और वे अच्छी तरह से मेहंदी लगाना जानते हैं वे पूरे हाथों में भरी हुई मेहंदी लगा सकते हैं। ये आपके हाथों को एक बहुत ही सुंदर लुक देगी।
ऐरबिक डिजाइन वाली मेहंदी
आज कल ऐरबिक मेहंदी का बहुत ट्रेंड चल रहा है। इसके डिजाइंस बहुत सिंपल और सुन्दर होते हैं। इनको लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।
फ्लोरल मेहंदी
फ्लोरल डिजाइन मेहंदी हमेशा ही ट्रेंड में रहती है। ऐसे में इस बार आप इस डिजाइन की मेहंदी ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि ये दिखने में भी अच्छी लगती है और लगाने में भी आसान होती है।
शेडेड मेहंदी
अगर आप सबसे आसान मेहंदी लगाना चाहती हैं तो शेडेड मेहंदी सबसे बेस्ट है। इसमें बाहर की ओर आउटलाइन बनाकर उसे अंदर की ओर शेड देकर भरा जाता है। शेडिंग करना काफी आसान काम है, इसलिए यह बिना टेंशन के बन जाती है।