फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: प्रिंटेड साड़ी में मिलेगा स्टाइलिश लुक, इन अभिनेत्रियों की तरह करें कैरी

Sat, 26 Feb 2022 12:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
Fashion Tips To Wear Printed Saree Like Actresses Stylish Printed Saree Look
प्रिंटेड साड़ी - फोटो : Instagram

साड़ियों में कई स्टाइल, फैशन ट्रेंड और वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। पूजा से लेकर पार्टी तक और गर्मी से लेकर सर्दियों के मौसम के लिए आपको साड़ियों में अलग अलग विकल्प मिलते हैं। साड़ियों के फेब्रिक से लेकर रंग और प्रिंट में भी कई वैरायटी मिल जाएगी। भारतीय महिलाओं में साड़ी का अलग ही क्रेज रहता है। उनके क्रेज और डिमांड को पूरा करने के लिए ही साड़ियों में कई तरह के विकल्प मिलते हैं और समय-समय पर साड़ी के स्टाइल में बदलाव के साथ नया फैशन ट्रेंड देखने को मिलता है। इन दिनों प्रिंटेड साड़ियों का क्रेज एक बार फिर बढ़ गया है। अभिनेत्रियों से लेकर आम महिलाओं तक को कई मौकों पर प्रिंटेड साड़ी पहने देखा जाता है। जॉर्जेट, शिफॉन और अन्य कई फेब्रिक में प्रिंट मिलते हैं। बाॅडी शेप के मुताबिक प्रिंटेड साड़ी को स्टाइल करके आप आरामदायक और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। अगर आप भी प्रिंटेड साड़ी पहनना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों के प्रिंटेड साड़ी लुक से टिप्स ले सकती हैं।

Fashion Tips To Wear Printed Saree Like Actresses Stylish Printed Saree Look
प्रिंटेड साड़ी - फोटो : instagram/balanvidya

विद्या बालन की प्रिंटेड साड़ी 

प्रिंटेड साड़ी में बेहतरीन लुक चाहती हैं तो विद्या बालन आपके लिए इंस्पिरेशन बन सकती हैं। उनके पास प्रिंटेड साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। कई मौकों पर उन्हें साधारण प्रिंटेड साड़ी को स्टाइलिश तरीके से कैरी किए देखा जा चुका है। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि विद्या ने काले रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी है। बेस्पोक प्रिंट की साफिया सिल्क फैब्रिक साड़ी पर ऑफ-व्हाइट और गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन दिया गया है। साड़ी में मरून रंग का डबल शेड रेशम बॉर्डर है। लुक को परफेक्ट बनाने के लिए विद्या ने हाफ स्लीव रेड प्रिंटेड ब्लाउज पहना हुआ है।

Fashion Tips To Wear Printed Saree Like Actresses Stylish Printed Saree Look
प्रिंटेड साड़ी - फोटो : Instagram/realhinakhan

हिना खान की प्रिंटेड साड़ी 

हिना खान अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। यहां हिना ने साधारण साड़ी को बहुत स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। जॉर्जेट की ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी को बेहद खूबसूरती से हिना ने पहना है। उनकी साधारण टाई और डाई साड़ी पर ब्लैक चेक या ब्लाॅक्स बने हुए हैं। हिना के लुक को आकर्षक बना रहा है उनका डिजाइनर ब्लाउज। हिना ब्लैक एंड व्हाइट पेप्लम ब्लाउज पहना है, जिसमें जरदोजी कढ़ाई की गई है। चोली वाले भाग में कढ़ाई है और नीचे फ्रंट स्लिट स्टाइल में ब्लाउज का डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Tips To Wear Printed Saree Like Actresses Stylish Printed Saree Look
प्रिंटेड साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor

जान्हवी कपूर की प्रिंटेड साड़ी 

खूबसूरत जान्हवी कपूर ने भी प्रिंटेड साड़ी को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाया है।इन दिनों फ्लोरल प्रिंट ट्रेंड में है। वेस्टर्न से ट्रेडिशनल फ्लोरल प्रिंट आउटफिट में जाह्नवी कपूर नजर आ जाती हैं। इस तस्वीर में जान्हवी ने फ्लोरल प्रिंटेड शियर साड़ी पहनी है। सफेद रंग की शीयर ऑर्गेंजा साड़ी पर लाल, गुलाबी और पीले रंग के गुलाब के प्रिंट हैं। जाह्नवी की इस खूबसूरत साड़ी पर सिल्वर पट्टी बॉर्डर दिया गया है।

विज्ञापन
Fashion Tips To Wear Printed Saree Like Actresses Stylish Printed Saree Look
प्रिंटेड साड़ी - फोटो : instagram/urf7i

उर्फी जावेद की प्रिंटेड साड़ी 

अपने बोल्ड आउटफिट और अतरंगी फैशन से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद प्रिंटेड साड़ियों के साथ कई बार एक्सपेरिमेंट करते नजर आ चुकी हैं। उर्फी ने यहां मुस्लिन कॉटन की साड़ी पहनी है। पीले रंग की इस साड़ी में काले रंग के प्रिंट दिए गए हैं। उर्फी का साड़ी को ड्रेप करने का तरीका काफी बोल्ड लग रहा है। उन्होंने साड़ी के साथ ही ब्लैक ब्रालेट पहना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed