Fashion Tips :आज के समय में कुछ-कुछ दिनों में कपड़ों का ट्रेंड बदलता रहता है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जो हर कार्यक्रम में एक दम हटकर दिखना चाहते हैं। अगर एथनिक वियर की बात करें तो महिलाओं के लिए साड़ी सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है। जिसे ऑफिस से लेकर कॉलेज फेयरवेल में भी पहना जा सकता है। साड़ी को पहनकर हर कोई खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिख सकता है। ऐसे में अगर साड़ी डिजाइनर हो तो क्या ही कहने।
Fashion Tips: मात्र 2000 रुपये में तैयार करें मनीष मल्होत्रा के ये डिजाइनर साड़ी लुक्स
ब्लैक साड़ी
मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ब्लैक कलर की साड़ी कृति सैनन ने पहनी थी। अगर इसके प्राइज की बात करें तो वो तो काफी ज्यादा है लेकिन हां हूबहू इससे मिलती जुलती ब्लैक साड़ी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। जिसका दाम सिर्फ 1500 से लेकर 2000 तक होगा।
ऐसे करें स्टाइल
इस तरह की साड़ी को स्टाइल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। इस साड़ी के साथ आप अगर मेसी हेयर स्टाइल को चुनेगीं तो ये काफी ज्यादा अच्छा लगेगा। वहीं आई मेकअप के लिए आप स्मोकी आई कर सकती हैं।
पिंक साड़ी
मनीष मल्होत्रा की इस साड़ी को हाल ही में शहनाज गिल ने पहना था। इसके साथ उनके स्ट्रेट किए हुए खुले बाल काफी खूबसूरत लग रहे थे। इससे मिलती जुलती हुई साड़ी आपको महज 1000 से 1600 रुपये तक में मिल जाएगी। इसे आप कॉकटेल नाइट में पहन सकती हैं।
ऐसे करें स्टाइल
इसके साथ अगर आप मोती की ज्वैलरी पहनेंगी तो काफी रॉयल लुक आएगा। वहीं इस साड़ी में आप बालों को खुला रख सकती हैं।
गोल्डन कलर की साड़ी
गोल्डन रंग की ये साड़ी मनीष मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी के लिए डिजायन की थी। इसके जैसी साड़ी को आप आराम से 2000 तक में खरीद सकते हैं। अगर इसको शादी जैसे कार्यक्रम में पहना जाएगा तो इसका शाइनी लुक काफी खूबसूरत लगेगा।
ऐसे करें स्टाइल
साटन के ब्लाउज के साथ इस तरीके की साड़ी काफी प्यारी लगती है। ब्लाउज को अगर आप बैकलेस बनवाएंगी तो इसकी खूबसूरतू में चार चांद लग जाएंगें।