हेजल कीच 30 नवंबर को युवराज सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इनको आपने फिल्म 'बॉडीगॉर्ड' और 'आ आंटे अमलापुरम' गाने में देखा होगा। दोनों में ही हेजल बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। उनको शादी के जोड़े में देखने का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है, खासकर युवराज सिंह। शादी की तस्वीरें आने में थोड़ा वक्त है, तब तक आप यह देखिए कि युवराज की होने वाली बीवी आम जिंदगी में बिना मेकअप के कैसी लगती हैं...
हेजल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के लिए बिना मेकअप के कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शायद हेजल को मेकअप करना बिलकुल भी पसंद नहीं है।
हेजल बिना किसी झिझक के अपनी बिना मेकअप की तस्वीरें शेयर करती हैं। उन्हें इस बात का बिलकुल भी डर नहीं है कि वह कैसी लग रही हैं।
उन्हें अक्सर कैजुअल कपड़ों में देखा जाता है। काफी कम बार ही उन्हें हेवी कपड़ों और ज्वेलरी में देखा गया है। जीन्स और टी-शर्ट हेजल को सबसे ज्यादा पसंद हैं।
हेजल को ना ही सिर्फ अपने कपड़ों से प्यार है बल्कि अपने होने वाले पति युवराज के कपड़ों पर भी वह पूरा हक जमाती हैं। युवराज के कपड़े पहन कर हेजल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिस पर लिखा था, 'Stealing hubbys clothes for the gym'