लगता है दीपिका पादुकोण की जिंदगी में इन दिनों नए स्टाइल की कमी हो चली है तभी तो वह बाकी हीरोइनों के स्टाइल कॉपी करने लगी हैं। किसी एक्ट्रेस का आईडिया तो किसी की पूरी ड्रेस ही कॉपी कर ली।
फैशनेबल दिखने के लिए क्या-क्या नहीं कर रही हैं दीपिका...
फैशन के मामले में 'नकलची' हो गई हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर
सोनम कपूर दीपिका को पहले ही नसीहत दे चुकी हैं कि उन्हें अपने फैशन पर काम करना चाहिए। लेकिन लगता है दीपिका ने उनकी बात का ध्यान नहीं रखा। दीपिका ने एक अवार्ड फंक्शन में अबु जानी संदीप खोसला की एक ड्रेस पहनी थी जो सोनम कपूर की ड्रेस से काफी मिलती-जुलती थी।
फैशन के मामले में 'नकलची' हो गई हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ
दीपिका और कटरीना की पसंद कितनी मिलती है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन ये पसंद सिर्फ रणबीर कपूर तक ही सीमित नहीं है, दोनों ही एक्ट्रेस कपड़े भी सेम ही पसंद करती हैं। दीपिका को कई बार कटरीना कैफ के स्टाइल को कॉपी करते हुए देखा गया है। चाहे वो व्हाइट गाउन हो या गोल्डन-ब्लैक ड्रेस, दीपिका ने कटरीना के स्टाइल को कई बार सेम टू सेम कॉपी किया है।
फैशन के मामले में 'नकलची' हो गई हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और गौरी खान
बाकी एक्ट्रेस का तो समझ आता है लेकिन दीपिका ने तो अपनी अच्छी दोस्त गौरी खान की ही ड्रेस कॉपी कर ली। गौरी ने एक फोटोशूट के दौरान लाल रंग का गाउन पहना था जिसे दीपिका ने हूबहू एक अवार्ड फंक्शन में पहना था।
फैशन के मामले में 'नकलची' हो गई हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और कंगना रनाउत
दीपिका पादूकोण फिर एक बार किसी एक्ट्रेस की ड्रेस कॉपी करती नजर आईं थीं। इस बार तो दीपिका ने बिलकुल वही ड्रेस पहनी थी जो कंगना उनसे पहले ही पहन चुकी थीं। कंगना ने 'कट्टी-बट्टी' के प्रमोशन के दौरान जो फ्लोरल ड्रेस पहनी थी वही सेम ड्रेस दीपिका 'तमाशा' के प्रमोशन के वक्त पहने दिखीं।