स्टाइल के मामले में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बेगम साहिबा को मात दे दी है। वैसे तो मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में अनुष्का भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं लेकिन विराट की तुलना में एक बार फिर मामला 19-20 वाला हो गया।
अपनी स्टाइल से विराट ने फिर किया क्लीन बोल्ड, आउटफिट को लेकर हुआ बड़ा कंफ्यूजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की तमाम रस्मों से लेकर दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन तक विराट कोहली के आउटफिट्स को फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया। वहीं मुंबई में आयोजित पार्टी में वह डिजाइनर राघवेंद्र राठौर के लेबल में दिखे।
विराट कोहली नीले रंग के बंदगाला ब्लेजर और आइवरी शेड की जोधपुरी पैंट में नजर आए। दिल्ली वाले रिसेप्शन में वह जहां ट्रेडिश्नल लुक- शेरवाली और शॉल में दिखे, वहीं मुंबई की पार्टी में वह सेमी-फॉर्मल कपड़ों में नजर आए।
रिसेप्शन के दौरान विराट कोहली के कपड़ों को लेकर बड़ी गलती सामने आई। दरअसल, जैसे ही विरुष्का का यह लुक मीडिया के सामने आया, सब्यसाची मुखर्जी के ऑफिशियल हैंडल से एक पोस्ट के जरिये दावा किया गया कि दूल्हा और दुल्हन दोनों के कपड़ों को उन्होंने डिजाइन किया है। हालांकि विराट ने जो कपड़े पहने थे उसे असल में डिजाइनर राघवेंद्र राठौर ने तैयार किया था।