फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ना सिंदूर, ना हेवी जूलरी, मुंबई में बिलकुल अलग रूप में दिखी दिल्ली की दुल्हन अनुष्का

Wed, 27 Dec 2017 12:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli And Anushka Sharma Mumbai Reception   Dress
Anushka Sharma

ना मांग भरी सिंदूर, ना चिपके बाल, ना साड़ी और ना भारी भरकम जूलरी में दबी खूबसूरती...दिल्ली वाले रिसेप्शन में जहां अनुष्का शर्मा का बिलकुल देशी लुक दिखा, वहीं मुंबई में आयोजित पार्टी में वह मॉडर्न अवतार में नजर आईं। 

Virat Kohli And Anushka Sharma Mumbai Reception   Dress
Anushka Sharma

सुनहरे रंग के चमकीले लहंगे के साथ उन्होंने कमर पर 'बंगाल टाइगर' बेल्ट पहनी। उनके इस पूरे आउटफिट को मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया। लहंगे के साथ अनुष्का ने जो दुपट्टा लिया उसे लखनऊ के कारीगरों ने तैयार किया। लहंगे में चांदी के धागों, सिक्वीन और ऑर्गैंजा फूलों का इस्तेमाल किया गया। 

Virat Kohli And Anushka Sharma Mumbai Reception   Dress
Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने अपनी गोल्डन ड्रेस के साथ रोज़ कट डायमंड जूलरी पहनी। पिछली बार की तरह हेवी नेकपीस की बजाए उन्होंने हल्के गहने पहने जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया। वहीं, विराट कोहली नीले रंग के बंदगला ब्लेजर और सफेद पैंट में नजर आए जिसे फैशन डिजाइनर राघवेंद्र राठौर ने तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli And Anushka Sharma Mumbai Reception   Dress
Virushka

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी का रिसेप्शन मंगलवार को मुंबई के प्रतिष्ठित सैंट रीजिस होटल में हुआ। 'विरुष्का' के नाम से लोकप्रिय विराट-अनुष्का की जोड़ी ने इस महीने की 11 तारीख को इटली के टस्कनी में शादी की थी। मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में सितारों का जमघट लगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed