बॉलीवुड के सुपरस्टार खिलाड़ी कुमार की बीवी ट्विंकल खन्ना इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रही हैं। हाल ही में उन्हें जिम से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। जिन आउटफिट में वह बेहद प्यारी नजर आ रही थीं।
ट्विंकल इस दौरान ग्रे टीशर्ट के साथ ब्लैक टाइट्स पहने नजर आ रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्लैक फुटवियर और गॉगल्स लगा रखे हैं। इसके साथ ही उन्होंन ब्लैक कलर का ही टोट बैग ले रखा है। हेयरस्टाइल की बात करें तो ट्विंकल ने हाई हेयरबन बनाया हुआ था।
अक्षय कुमार भले ही बॉलीवुड के खिलाड़ी हो लेकिन उनके घर में असली खिलाड़ी उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ही हैं। ट्विंकल अक्सर अक्षय की किसी न किसी बात पर क्लास लगा देती हैं। घर के बाहर अक्षय कितने बड़े ही सुपर स्टार क्यों न हो लेकिन घर में घुसते ही वह एक आम पति की तरह ही बन जाते हैं।
4 of 5
akshay kumar and twinkle khanna
अक्षय और ट्विंकल ने इस साल जनवरी में अपनी शादी के 18 साल पूरे कर चुके हैं। शादी की एनिवर्सरी के दिन ही ट्विंकल उन्हें पंच करते हुए नजर आ रही थीं। पिछले दिनों जब अक्षय ने आग लगाने वाला स्टंट किया था तो ट्विंकल ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे पता चला कि तुमने खुदको ही आग लगा लिया. घर आओ मैं तुम्हें नहीं छोडूंगी और अगर तुम इससे बच भी आगे तो मैं तुम्हें नहीं छोडूंगी."
ट्विंकल खन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इंटरव्यूज में और सोशल मीडिया पर भी वह अपनी बात खुलकर रखती हैं। इतना ही नहीं उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का है।