फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि 2017: आज 'ग्रे' रंग के कपड़ों में इस तरह से खुद को दें ग्लैमरस लुक

Sat, 23 Sep 2017 08:55 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 23 Sep 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
try these grey color outfits on the third day of Navratri
फैशन स्ट्रीट
नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन 'ग्रे' रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। वैसे तो ग्रे या स्लेटी रंग हर एक पर बहुत खूबसूरत लगता है लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कैसे इस डल रंग के साथ आप अपने लुक को ग्लैमरस बना सकते हैं। 


अब जरा इस तस्वीर को ही ले लीजिए। इसमें करीना कपूर ने काले रंग के साथ ग्रे रंग का कॉम्बिनेशन पहना हुआ है जो उन्हें वेस्टर्न लुक तो दे ही रहा है साथ में एथिनिक झुमका इंडियन टच भी दे रहा है।

ठीक ऐसे ही दूसरी तस्वीर में ग्रे कुर्ते के ऊपर इस तरह के काले रंग की नेहरू जैकेट के साथ लड़के अपने लुक को इंप्रेसिव बना सकते हैं। 

पढ़ें- 16 की उम्र में स्टाइल के मामले में बड़े-बड़ों को टक्कर दे रहीं हैं श्वेता तिवारी की बेटी
try these grey color outfits on the third day of Navratri
फैशन स्ट्रीट
नवरात्रि के तीसरे दिन आप इस तरह से कोटी वाले सूट को बड़े इयरिंग्स के साथ पहन सकती हैं साथ ही इस तरह से रिंग वाले बैंगल स्टाइल कड़े भी अपने लुक में शामिल कर सकती हैं। 

वहीं प्लेन ग्रे कुर्ते के साथ जरी के काम वाला दूसरे रंग का दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप इस तरह की ड्रेस को कैरी कर रहीं हैं तो इयरिंग के चुनाव का खास ध्यान रखें। 

पढ़ें- फैशन के मामले में तापसी पन्नू से चार कदम आगे हैं उनकी छोटी बहन
 
try these grey color outfits on the third day of Navratri
फैशन स्ट्रीट
पूजा के दौरान लड़के इस तरह से जींस के ऊपर शार्ट ग्रे रंग का कुर्ता तो वहीं इस दूसरे लुक को भी अपना सकते हैं। इस समय युवाओं के बीच खादी का काफी चलन है ऐेसे में ग्रे रंग के खादी के कुर्ते को जींस या फिर सफेद रंग के चूड़ीदार पजामा को पहन सकते हैं। 

पढ़ें- क्रिकेट के 'दादा' की बेटी हुई स्टाइलिश, 15 की उम्र में ग्लैमर की दुनिया में जादू चलाने को तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन
try these grey color outfits on the third day of Navratri
फैशन स्ट्रीट
बाजार में आजकल इस तरह के बड़े मोहरी वाले प्लाजो का काफी चलन है। किसी भी रंग के प्लाजो को लेकर उस पर इस तरह से ग्रे रंग का कुर्ता पहन सकती हैं। उसके ऊपर गले में हैवी ज्वैलरी आपके लुक में चार चांद लगा देगी।
 
विज्ञापन
try these grey color outfits on the third day of Navratri
फैशन स्ट्रीट
अगर आप वेस्टर्न ड्रेस ही पहनना चाहती हैं तो इस तरह के ऊपर से छोटे गले की फुल लेंथ वाली ड्रेस पहन सकती हैं। इसके साथ  बड़े इयरिंग्स का कॉम्बिनेशन आपके लुक को इंप्रेसिव बना सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed