अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप अपने चार्मिंग लुक की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। फिर चाहे बात उनकी सुरक्षा पर सीक्रेट सर्विस और पुलिस संरक्षण के लिए खर्च होने वाले 10 लाख डॉलर की हो या उनकी स्पेशल परवरिश की। बैरन का लाइफस्टाइल और शौक सबसे जुदा हैं। उनके बिंदास अंदाज से यकीनन बहुत कम ही लोग वाकिफ होंगे।
डोनाल्ड ट्रंप के बेटे के चार्मिंग लुक और स्टाइल का हर कोई है दीवाना
बैरन ट्रंप की मम्मी मेलानिया को लगता है कि उनका बेटा अपने पिता की ही तरह है। उनका कहना है कि बैरन एक मजबूत दिल वाला स्मार्ट लड़का है। बैरन आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अपने फैसले भी खुद ही लेता है।
वो कहती हैं कि कई बार तो मैं उसे छोटा ट्रंप कहकर बुलाती हूं। वो कहती हैं कि अगर बात उसकी लुक की करे तो वो डोनाल्ड और मेरे जैसा दिखता है। लेकिन दिल से मैं उसे 'लिटिल डोनल्ड' कहकर ही बुलाती हूं।
बैरन को अकेले खेलना पसंद है। अपने बड़े भाई-बहन के साथ बैरन को अच्छी परवरिश मिली है। हालांकि उसके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन उसे फिर भी अकेले खेलना बेहद पसंद है।
एक बार बैरन ट्रंप अपने पिता से मिलवाने के लिए अपनी कक्षा के सभी 80 बच्चों को व्हाइट हाउस ले गए थे।
बैरन बाकी अमीर बच्चों की तरह किसी आया के हाथों नहीं पले हैं। उनकी परवरिश उनके माता-पिता ने खुद की है। 2015 में दिए एक इंटव्यू के दौरान डोनाल्ड ने बताया था कि उन्होंने और मेलानिया ने उनकी परवरिश के लिए कभी किसी बाहरी व्यक्ति की सहायता पर निर्भर नहीं रहे।
उन्होंने कहा बैरन की परवरिश करने के लिए हमने बहुत कम ही किसी बाहरी व्यक्ति की सहयता ली होगी। उनका कहना था कि अगर हम बच्चों की परवरिश किसी और से करवाते हैं तो हम अपने बच्चों को बेहतर नहीं जान पाएंगे।