सुरों के सुल्तान
सोनू निगम का आज बर्थ डे है और 43 साल के हो गए हैं। सोनू निगम की आवाज का
जादू तो लोगों के सिर पर आज भी उतना ही चढ़कर बोलता है जितना की पहले। लेकिन आवाज के इस फनकार का स्टाइल भी उनके गानों की ही तरह काफी फेमस रहा खासतौर पर उनका
हेयर स्टाइल। अपने शानदार करियर में सोनू ने हर तरीके के गानों से लोगों के दिलों में जगह बनाई और समय के साथ उनके लुक्स में भी काफी बदलाव देखा गया जिसमें हेयर स्टाइल सबसे खास रहा।
सोनू ने हर तरह के हेयर स्टाइल को अपनी लाइफ में जगह दी फिर चाहे छोटे बाल रखना हो या फिर बड़े। शुरुआती दौर में सोनू ने सिंपल हेयर स्टाइल कैरी किया हुआ था लेकिन देखते देखते उन्होंने अपने बालों पर सबसे ज्यादा एक्सपेरीमेंट किए।
सोनू ने straight से लेकर curlyऔर छोटे बालों से लेकर bald look में भी स्पॉट किए गए। यहां तक की सोनू का सिंगल पोनी टेल वाला स्टाइल भी लोगों ने काफी कैरी किया।
सिंगल पोनी के बाद सोनू का दो चोटियों वाले स्टाइल में भी स्पॉट किए गए। सोनू का ये लुक उनके पुराने लुक से एकदम अलग था।
हाल ही में अजान वाले ट्वीट के बाद सोनू के खिलाफ फतवा जारी किया गया था जिसके बाद सोनू मीडिया के कैमरे में bald look में दिखे।