फैशन आइकन सोनम हमेशा अपने स्टाइल और फैशन के लिए चर्चा में रहती हैं। इसी वजह से फैंस को उनके वेडिंग लुक्स की ड्रेसेस का बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि वह हर ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी फैशन क्वीन सोनम ने संगीत में जो गोल्डन और व्हाइट कलर का लहंगा पहना था वह अपने ही पुराने लुक से कॉपी किया था।
सोनम का संगीत का लुक बेहद इंप्रेसिव है, लेकिन अगर आप ध्यान से देखें तो आपको उनका ये लुक उन्हीं के पुराने लुक का कॉपी है। संगीत सेरेमनी में सोनम ने संदीप खोसला और अबू जानी का डिजाइन किया गोल्डन और व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। अगर आप तस्वीर पर गौर करें तो संंगीत में पहना सोनम के ब्लाउज का पैटर्न दूसरी तस्वीर से काफी हद-तक मिलता जुलता है।
सोनम ने सेम ब्लाउज आहाना देओल की शादी के रिसेप्शन में पहना था, लेकिन तब उन्होंने इसे सिल्वर कलर की साड़ी के साथ कैरी किया था। आपको बता दें, सोनम की इस सिल्वर साड़ी को भी संदीप खोसला और अबू जानी ने डिजाइन किया था।
सोनम ने ब्लाउज के अलावा गले में जो चोकर नेकपीस पहना है वह भी पहले पहन चुकी हैं। सोनम ने 2014 कान्स फिल्म फेस्टिवल में सेम टू सेम नेकपीस पहना था। बताया जाता है कि यह नेकपीस उनकी मां सुनीता कपूर ने डिजाइन किया है।