बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पिछले काफी समय से बहुत बिजी है। 'स्त्री' के प्रमोशन खत्म होने के तुरंत बाद वह अपनी आने वाली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को लेकर व्यस्थ हो गई हैं। उनकी फिल्म 'स्त्री' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म में श्रद्धा की शानदार एक्टिंग की हर तरफ जमकर वाहवाही हो रही है। इसके अलावा उनका ड्रेसिंग सेंस भी काफी चर्चा में है।
'स्त्री' के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा ने एक से बढ़कर एक जबरदस्त ड्रेस कैरी की, जिन्हें लेकर वह खबरों में भी बनी रही। अब एक बार फिर उनके ड्रेसिंग स्टाइल ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीचा।
हाल ही में श्रद्धा मुंबई में स्ट्रिपड ड्रेस में नजर आईं। Pink Porcupines की इस ड्रेस में वह बेहद शानदार लग रही थी। पिछले काफी समय से 'स्त्री' के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा लगाताक एथनिक लुक में नजर आ रही थी और अब एक बार फिर शोर्ट ड्रेस में नजर आकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया।
श्रद्धा ने अपने ड्रेस के साथ स्ट्रेपी ब्लैक सैंडल पहने थे जो उनके लुक को पूरा कर रहे थे। श्रद्धा का ये ड्रेस मूवी डेट या दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।