एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की गिनती बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपलस में होती है। वैसे तो मीरा बॉलीवुड से नहीं है, लेकिन इसके बावजूद मीरा लगातार इंडस्ट्री के अनुसार खुद को ढाल रही हैं। हाल ही में मीरा ने लैक्मे फैशन वीक 2018 में शाहिद के साथ रैंम वॉक किया। इस दौरान मीरा काफी कॉन्फिडेंट और बेहद खूबसूरत दिखीं।
लैक्मे फैशन वीक में शाहिद और मीरा ने डिजाइनर अनिता डोगरे की कलैक्शन को पेश किया। रैंप वॉक के दौरान शाहिद ने ऑफ व्हाइट कलर की शाही शेरवानी पहनी थी। शाहिद इस अवतार में एक दम रॉयल नजर आ रहे थे।
मीरा ने भी शाहिद से मैचिंग ऑफ व्हाइट लहंगा पहना हुआ था। अनिता डोगरे का डिजायन किये हुए इस लहंगे में मीरा काफी अट्रैक्टिव लग रही थी। दोनों ने जैसे ही रैंप पर एंट्री ली तो सभी की निगाहे इस जोड़े पर टिकी थी। रॉयल लुक में दोनों बेहद ही शानदार लग रहे थे।
मीरा के खूबसूरत लहंगे पर कलरफुल प्रिंट बना था। लहंगे के साथ मीरा ने हैवी नैकलेस वियर किया था। बता दें, शाहिद तो कई बार शो स्टॉपर रह चुके है, लेकिन पत्नी मीरा का यह पहला रैंप वॉक था। इस से पहले शाहिद और मीरा ने एक मैग्जीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट किया था।