बॉलीवुड में अच्छी कमाई करने वालों की लिस्ट में शामिल दीपिका पादुकोण अपने स्टाइल को ट्रेंड बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। कभी 'पद्मावती' में अपनाए रॉयल लुक से तो कभी फिल्म 'राबता' में फैंस के लिए बोल्ड और ग्लैमरस लुक में दिखाई देने वाली दीपिका ने एक बार फिर अपने हॉट लुक से फैंस के दिलों की धड़कनों को तेज कर दिया है।
पढ़ें-श्रीदेवी की बेटी का अब तक का सबसे हॉट लुक , देखकर आप भी कहेंगे 'WOW'
दरअसल अपनी फिल्म 'पदमावती' के प्रमोशन के लिए पहुंची दीपिका ने इस बार फिल्म पद्मावती के प्रमोशन के लिए साड़ी पहनी हुई थी। दीपिका की यह साड़ी सब्यसाची ने डिजाइन की थी। दीपिका इस साड़ी में बेहद हॉट लग रही थी। सब्यसाची ने इस साड़ी को एक मॉडर्न टच देते हुए स्कर्ट की तरह डिजाइन किया हुआ है।
अपने लुक को सिंपल रखते हुए दीपिका ने इस साड़ी के साथ कानों में सिर्फ बड़े बड़े इयररिंग्स पहने हुए हैं। अब तक की सभी तस्वीरों में साड़ी में दीपिका की ये सबसे बोल्ड तस्वीर हैं।
बात अगर साड़ी के पल्लू की करें तो उसे सपोर्ट देने के लिए लेदर की बेल्ट का इस्तेमाल किया गया था। अपने इस देसी लुक के साथ दीपिका ने पोनी टेल बनाई हुई है। जिसके साथ स्मोकी आईज और होठों पर न्यूड मेकअप दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।