टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में गोरी मेम का किरदार अदा करने वाली सौम्या टंडन आए दिन अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सौम्या कमाल लग रही हैं।
सिल्वर गाउन में बिल्कुल प्रिंसेस लग रही हैं 'भाभी जी', फैंस ने किए जबरदस्त कमेंट्स
सौम्या कुछ समय पहले ही मां बनी थीं और उनकी नई तस्वीरों में देखकर कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता। इन तस्वीरों में उनकी फिटनेस में आए बदलाव साफ देखे जा सकते हैं। मां बनने का बेद उन्होंने काफी तेजी से वजन कम किया है, जिसे देख हर कोई हैरान है।
इन तस्वीरों में सौम्या ने सिल्वर कलर का फिशकट स्ट्रेपी गाउन पहना है, जिसमें वह प्रिंसेस नजर आ रही हैं। उनके इस गाउन पर एम्बेलिश्मेंट किया गया है। इसमें छोटी ट्रेल भी है।
A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on
सौम्या ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और आईलाइनर लगाया है। हेयरस्टाइल में उन्होंने बालों को साइड पार्टिंग के साथ खुला रखा है। इसके साथ उन्होंने किसी तरह की कोई ज्वैलरी नहीं कैरी की है।
सौम्या के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस के लाइक्स और कमेंट्स की लाइन लगी है। फैंस ने ब्यूटी क्वीन, प्रिंसेस, एलीगेंट जैसे कमेंट्स किए हैं।