बॉलीवुड में अपने बगावती तेवरों के साथ क्वीन का खिताब जीतने वाली कंगना आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना आज जिस मुकाम पर पहुंची हैं, उसे पाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। आज अपने लुक्स और स्टाइल को बड़े परफेक्शन के साथ हैंडल करने वाली कंगना की अगर बचपन की तस्वीरें देखें तो कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता वो अपने बचपन में ऐसी दिखती थीं। आइए आज इस खास मौके पर कंगना के बचपन की देखते हैं कुछ अनदेखी खास तस्वीरें...
कंगना का जन्म हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से कस्बे भांबला (जिला- मंडी) में 23 मार्च, 1987 को हुआ था।
कंगना की मां पेशे से एक टीचर जबकि पिता बिजनेसमैन हैं। कंगना का एक भाई अक्षित और बड़ी बहन रंगोली हैं।
कंगना अपना सपना पूरा करने के लिए अपने पिता से झगड़ा करके मुंबई आई थीं। जिसके बाद उन्होंने एक लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया।
कंगना ने अपने जन्मदिन पर मनाली स्थित अपने घर के बगीचे में 31 पेड़ लगाए हैं।