जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाले
रणदीप हुड्डा बॉलीवुड में अपनी अलग इमेज की वजह से जाने जाते हैं। चाहे एक्टिंग हो या फिर स्टाइल दोनों की डिपार्टमेंट में रणदीप ने सितारों के बीच अपनी धाक जमाकर रखी है यहां तक कि उनके स्टाइल को देखकर अच्छे अच्छे एक्टर्स कॉन्शियस हो जाते हैं।
सिर पर लंबे बाल और लंबी दाढ़ी में सूट बूट पहने ये कोई और नहीं बल्कि रणदीप ही है और यही उनका लेटेस्ट लुक है। चाहे कोई इवेंट हो या फर फंक्शन, रणदीप का यही लुक आपको रेड कारपेट पर आजकल दिखाई देगा। हालांकि उनका ये लुक कुछ ही समय के लिए है जो उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' के लिए रखा है।
पढ़ें- B'Day Spl: फिल्म के लिए वजन घटाकर 18 किलो के हो गए रणदीप हुड्डा, लुक देख डर गए थे फैन
रणदीप ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' से की थी जिसके बाद धीरे-धीरे न केवल बॉलीवुड में उनका कद बढ़ा बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी लोग उनके ड्रेसिंग सेन्स की तारीफ करते नहीं थकते।
रणदीप अपने आप को किसी भी फैशन स्टेटमेंट में बांध कर रखना नहीं चाहते और इस बात का अंदाजा उनके ड्रेसिंग सेन्स को देखकर लगाया जा सकता है। अब जरा हुड्डा की इस तस्वीर को ही ले लीजिए। ये तस्वीर एक रैंप वॉक की है जिसमें सिर पर नीले रंग का साफा और उसमें लटकती रंग बिरंगे बीड्स काफी अलग और अट्रैक्टिव लग रहे हैं। जिसे रणदीप ने अफगानी सूट और ब्लैक-व्हाइट चेकर्ड कोटी के साथ पहना हुआ है।
अक्सर रणदीप को अवॉर्ड फंक्शन में भी स्पॉट किया जाता है जिसमें उनका लुक काबिले तारीफ रहता है और उसी वजह से वो हमेशा लाइम लाइट में बने रहते हैं। ये तस्वीर स्क्रीन अवार्ड की है जिसमें रणदीप ने नेवी ब्लू कलर के लॉन्ग कोट को क्रीम कलर के ट्राउजर के साथ पहना हुआ है जिसमें वो हैंडसम लग रहे हैं।