बॉलीवुड के न्यू लवबर्ड आलिया और रणबीर की एक साथ झलक पाने के लिए हर कोई उतावला रहता है। रेस्टोरेंट हो या फिर फिल्म की शूटिंग आजकल यह कपल एक साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त एक साथ बिता रहे है। इस वजह से हर तरफ कैमरे की नजरें इन दोनों को ढूढती रहती हैं। हाल ही में यह क्यूट कपल मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका की सगाई के पहले रखी गई पार्टी में नजर आए। हालांकि यह दोनों एक साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नहीं दिखाई दिए फिर भी इन दोनों का अंदाज जरूर एक सा था।
आलिया ज्यादातर वेस्टर्न ड्रेस ही पहने हुए नजर आती हैं लेकिन इस बार उन्होंने इस खास मौके लिए साड़ी को चुना। गुलाबी रंग की इस हैडक्राफ्ट साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था जिसने आलिया की खूबसूरती में चार चांद ही लगा दिए। आलिया ने इस साड़ी के साथ आम्रपाली के झुमके पहने हुए थे ,साथ ही जूड़े पर गजरा लगाया हुआ था।
3 of 5
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
आलिया इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं रणबीर भी अपने अंदाज से कहर ढा रहे थे। इस खास मौके पर आलिया की तरह रणबीर ने भी ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ था। रणबीर ने नीले से सफेद लाइनिंग का कुर्ता-पायजामा के साथ सदरी पहनी हुई थी जो उनपर काफी जंच रही थी।
मीडिया के सामने आते ही रणबीर ने अपने कूल अंदाज में उन्हें वेव किया तो वहीं आलिया ने जमकर पोज दिए। आपको बता दें, फैशन के मामले में आलिया और रणबीर हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं और उनकी ड्रेसेज चर्चा में। इससे पहले सोनम कपूर के रिसेप्शन में जब आलिया-रणबीर एक साथ दिखे थे तो सभी का अटेंशन हासिल कर लिया था।
इन दिनों रणबीर और आलिया के अफेयर की चर्चा जोरों पर है। इन दोनों कपल को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। रणबीर वैसे तो इशारों इशारों में हाल-ए-दिल बयां कर चुके हैं लेकिन आलिया की तरफ से अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। इतना जरूर है कि एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर का नाम सुनते ही उनके चेहरे का रंग बदल गया था जिसे उनके और रणबीर के रिश्ते को और हवा मिली।