प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ यूएस में मस्ती कर रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की हर दिन की तस्वीरें छाई हुई हैं। कभी दोनों को साथ में मैच तो कभी कहीं देखा जाता है। हाल ही में दोनों ने हाथों में हाथ डाल जैसे ही Ralph Lauren की 50वीं एनिवर्सरी शो में एंट्री ली तो सभी की नजरे इस प्यारे कपल पर जा टिकी।
2 of 4
priyanka chopra nik jonas
इस शो में प्रियंका चोपड़ा और निक दोनों फॉर्मल लुक में बेहद खास नजर आए। इस दौरान प्रियंका ने ब्लैक कोलर ड्रैस कैरी की, जिसपर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वर्क हुआ था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने डार्क रेड लिप शेड व खूबसूरत आई-मेकअप किया हुआ था।
3 of 4
priyanka chopra nik jonas
शो में निक जोनस ने व्हाइट ब्लेजर के साथ ब्लैक पेंट पहनी। इसके साथ ही उन्होंने बो-टाई लगा रखी थी। पूरे शो के दौरान प्रियंका और निक एक-दूसरे में खोए हुए नजर आए।
4 of 4
priyanka chopra nik jonas
प्रियंका और निक के रोमांटिक पलों की तस्वीरें सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद करे रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं। आपको बता दें, न्यूयॉर्क फैशन वीक में आयोजित Ralph Lauren की 50वीं एनीवर्सरी के मौके पर निक और प्रियंका ने Ralph Lauren से भी मुलाकात की।