रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनी मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अपने शानदार एक्सप्रेशन वाले वीडियो से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह अपने लेटेस्ट हॉट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। आइए देखते हैं इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें...
इस फोटोशूट में प्रिया ने रेड ड्रेस पहनी है जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं। प्रिया को इन तस्वीरों में पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने ये फोटोशूट Vanitha मैग्जीन के लिए कराया है।
फोटोशूट में प्रिया के दो हॉट अवतार दिख रहे हैं। पहले लुक में प्रिया ने बाल खुले रखे हैं और दूसरे में जूड़ा बनाया हुआ है। दोनों ही लुक में वह शानदार नजर आ रही हैं।
प्रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हां। हर कोई उनके इस लुक की सराहना कर रहा है। उनके फैंस प्रिया के इस लुक पर फिदा हो गये हैं।