रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनी मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अपने शानदार एक्सप्रेशन वाले वीडियो से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। प्रिया प्रकाश की उन अदाओं को देखने के बाद जल्द ही फैंस को प्रिया का एक हॉट फोटोशूट देखने को मिलेगा। आइए देखते हैं इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें...
प्रिया ने एक फैशन ब्रैंड के लिए फोटोशूट करवाया है। सोशल मीडिया पर उनका यह फोटोशूट काफी धमाल मचा रहा है। इस फोटोशूट में वह बेहद हॉट लग रही हैं। प्रिया ने इन तस्वीरों में पिंक गाउन पहना हुआ है। जिसे देखकर डिज्नी प्रिंसेस जहन में उतर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रिया का यह लुक खासा पसंद किया जा रहा है।
इन फोटोज मे प्रिया की मुस्कुराहट और उनकी खूबसूरत आंखें उनकी सुदंरता में चार चांद लगा रही हैं। याद दिला दें उनके वीडियो को रिलीज हुए लगभग एक महीना बीत चुका है। बावजूद इसके लोगों के सिर से उनका हैंगओवर नहीं उतरा है।
आपको बता दें कि प्रिया के आंख मारने वाले वीडियो की वजह से इंस्टाग्राम अकाउंट पर चंद दिनों में ही उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गये हैं। खबरों की माने तो प्रिया प्रकाश अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डालने का लगभग 8 लाख रुपए से ज्यादा चार्ज करती हैं।