फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सगी बहन की सगाई में एक साल पुरानी ड्रेस पहनकर पहुंची परिणीति चोपड़ा, यकीन न हो तो देख लें सबूत

Mon, 20 Aug 2018 12:44 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra repeat her outfit at her sister Priyanka engagement party
parineeti chopra
शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी की तस्वीरों ने देसी गर्ल के फैंस को चौंका दिया। सोशल मीडिया में अभी तक हर तरफ प्रियंका और निक की सगाई की तस्वीरे छाई हुई हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी तक शामिल हुए। हर किसी ने पार्टी का ड्रैस कोड जो कि वैस्टर्न था उसे फॉलो किया और सभी स्टाइलिश अंदाज में नजर आएं, लेकिन प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं।
Parineeti Chopra repeat her outfit at her sister Priyanka engagement party
parineeti chopra
बहन की सगाई पार्टी के लिए परिणीति ने डिजाइनर हेमंत और नंदिता की ब्लैक शॉर्ट लेस वर्क ड्रैस का चयन किया, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थी। अब आप सोच रहे होंगे फिर परिणीति को ट्रोल क्यों किया जा रहा है, तो आपको बता दें परिणीति इस ड्रेस को एक साल पहले दुबई के एक इवेंट में पहन चुकी हैं। 
Parineeti Chopra repeat her outfit at her sister Priyanka engagement party
Parineeti Chopra
परिणीति ने खुद इस ड्रेस में अपनी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। बस फिर क्या था परिणीति की यह गलती लोगों ने पकड़ ली और लोगों ने उन्हें यह कह कर ट्रोल करना शुरू कर दिया कि अपनी सगी बहन की सगाई के लिए आपने पुरानी ड्रेस क्यों पहनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra repeat her outfit at her sister Priyanka engagement party
parineeti chopra kriti
वैसे ऐसा पहली दफा नहीं हुआ जब किसी एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस को रीपिट किया हो। पहले भी कई एक्ट्रेस ड्रेस को रीपिट करने को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। आपको बता दें,परिणीति की इसी ड्रेस को बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी कॉपी किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed