एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। नुसरत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पति संग सिंधारा दूज सेलिब्रेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद वह फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। इन तस्वीरों में नुसरत साड़ी और गहनों में बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं।
मांग में सिंदूर, लाल चूड़ा और साड़ी में दुल्हन लग रहीं हैं नुसरत, पति के साथ यूं मनाई सिंधारा दूज
इन तस्वीरों में नुसरत रेड एंड यैलो कलर की कांजीवरम साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाथ में चूड़ा और गले में हैवी नेकलेस पहना है। इसके अलावा उन्होंने हैवी झुमके और मांगटीका भी लगा रखा है।
बात करें हेयरस्टाइल की तो नुसरत ने बन बनाकर उसमें गजरा लगाया हुआ है। ओवरऑल नुसरत का यह लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। इन तस्वीरों में नुसरत के साथ पति निखिल भी रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों में नुसरत और उनके पति की कैमिस्ट्री शानदार है। तस्वीरों को शेयर कर नुसरत ने कैप्शन में लिखा- मेरा पहला सिंधारा स्पेशल बनाने के लिए शुक्रिया। थैंक्यू हबी निखिल जैन मेरे साथ होने के लिए।
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
बता दें कि नुसरत ने 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। पहले इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई, बाद में नुसरत और निखिल ने क्रिश्चयन रीति-रिवाज से शादी रचाई। इस वजह से काफी विवाद भी हुआ था। कुछ दिनों पहले ही नुसरत पति के साथ हनीमून मनाने गई थीं।
That feel good vibe... @nikhiljain09 #togetherness #thenjaffair #goodtimes
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on