बॉलीवुड और टीवी ऐक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने दिलकश अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह जहां भी जाती हैं अपने जबरदस्त स्टाइल से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। बीती रात मौनी सलामान खान की फिल्म भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड करने पहुंची थीं, जिसके बाद एक बार फिर वह अपने लुक्स को लेकर खबरों में छा गई हैं।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने इस दौरान नियॉन ग्रीन कलर की जैकेट के साथ ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शूज टीमअप किए हुए थे। मौनी का यह स्पोर्टी लुक लोगों को पसंद तो आया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके लुक से ज्यादा उनके सूजे हुए लिप्स और सूजे हुए फेस की चर्चा ज्यादा हो रही है।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी की ड्रेस के साथ उनका मेकअप कुछ ठीक नहीं लग रहा था, जिस वजह से उन्हें अच्छे खासे लुक की वजह से भी ट्रोल होना पड़ गया। मौनी का चेहरा पहले से सूजा दिखाई दे रहा था जिसके बाद लोगों ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट्स की बौछार लगा दी।
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी की तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'सिलिकॉन की हद कर दी है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- 'लिप्स सूज सूज कर कहीं गिर न जाएं'। एक अन्य ने लिखा- 'इतनी सर्जरी करवाने के बाद अब तो ये डरावनी दिखने लगी है'। यहां तक कि कुछ यूजर्स तो उनकी तुलना राखी सावंत से कर रहे हैं।
5 of 5
Mouni Roy
- फोटो : social media
कुछ दिन पहले भी मौनी से एक रिपोर्टर ने उनसे लिप सर्जरी को लेकर सवाल किया था, जिस पर वह बुरी तरह भड़क गई थीं। उन्होंने जवाब पाने के लिए उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखने के लिए कहा था। मौनी ने यह तक भी कहा था कि वह अब कभी उस रिपोर्टर को इंटरव्यू नहीं देंगी।