अमेरिका के मशहूर फैशन इवेंट मेट गाला में एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका दिल जीत लिया। पिछली बार स्टाइलिश ट्रेंच कोट में सबको इंप्रेस करने के बाद इस बार सोने के लुक वाले हेडपीस से सबका ध्यान आकर्षित किया।
{"_id":"5af13d654f1c1b58098b867d","slug":"met-gala-2018-priyanka-chopra-catholic-inspired-look-by-ralph-lauren-took-more-than-250-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Met Gala 2018: 250 घंटे में तैयार हुई प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, खासियतें ऐसीं सुनने वाला कह उठे, गजब","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
Met Gala 2018: 250 घंटे में तैयार हुई प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, खासियतें ऐसीं सुनने वाला कह उठे, गजब
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 May 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra
पिछली बार की तरह इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने रैल्फ लॉरेन की डिजाइनर ड्रेस पहनी। प्रियंका चोपड़ा ने इस अनोखी हेडपीस, मरून कलर के स्ट्रैपलेस वेलवेट गाउन, बोल्ड शेड लिप कलर और मेडिवल पीरियड की हेयरस्टाइल में फैशन इंडस्ट्री से फुल मार्क्स पाए होंगे।
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को तैयार करने में 250 घंटे से ज्यादा वक्त लगे। उन्होंने जो हेडगियर पहना, उस पर हाथों से कढ़ाई की गई है। इसे बनाने में स्वारवोस्की क्रिस्टल और बीड्स का इस्तेमाल किया गया है।
A post shared by Ralph Lauren (@ralphlauren) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra
पहली नजर में प्रियंका चोपड़ा का यह लुक अटपटा लग सकता है। मगर ड्रेस कोड का पालन करते हुए उन्होंने ऐसा लुक चुना। इस बार मेट गाला का थीम 'हेवेनली बॉडीज फैशन एंड द कैथलिक इमैजिनेशन' तय किया गया था। सेलेब्स को वैसे कपड़े पहनकर आने थे जो कैथलिक परंपरा से प्रेरित हो।
विज्ञापन
Priyanka Chopra
हर साल न्यूयॉर्क में मेट गाला का आयोजन होता है। यह एक चैरिटी फैशन इवेंट है जिसका मकसद मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के लिए फंड जुटाना होता है। इस बार मेट गाला में दीपिका पादुकोण ने भी डेब्यू किया है।