मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा इंटरनेट पर छाई रहती हैं। आए दिन उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीर सामने आती हैं। उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। कुछ दिनों पहले वह अपनी फ्रेंड्स के साथ मालदीव गई हुई थीं, जिसकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था।
70 हजार रुपए में परी बनी मलाइका अरोड़ा, जल्द कर सकती हैं अर्जुन से शादी
मलाइका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें वह बिल्कुल परी सी लग रही हैं। इस लुक के लिए उन्होंने Iris Serban लेबल से खूबसूरत यैलो कलर का थाई-हाई स्लिट सिल्क प्लीटेड गाउन पहना हुआ है। इस ड्रेस में वह हमेशा की तरह काफी हॉट नजर आ रही हैं।
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिप्सटिक लगा रखी थी। बात करें हेयरस्टाइल की तो उन्होंने पौनी टेल बनाई हुई थी। उन्हें इस लुक के लिए सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने स्टाइल किया है।
💥💥💥💥 @malaikaaroraofficial @iris_serban 📸 @mohitvaru #middayfoodawards
A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri) on
मलाइका ने अपने इस ड्रेस के साथ किसी तरह की कोई ज्वैलरी नहीं कैरी की है। बात करें मलाइका की इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत की तो उनकी यह ड्रेस 900,00 € यानी करीब 70 हजार 200 रुपए की है।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
बता दें, पिछले दिनों मलाइका ने मालदीव्स वेकेशन में बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर की थी, जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। मलाइका ने अब एक और बिकिनी में तस्वीर पोस्ट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।