बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस और अर्जुन कपूर से रिशते को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार उन्हें इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। एक बार फिर मलाइका अपने स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
बहन-बहनोई के साथ डिनर करने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, जंपसूट और अजीब जूतों में देखते रह गए फैंस
बीती रात मलाइका मुंबई के लोअर परेल स्थित कोको होटल के बाहर अपनी बहन अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लड़क के साथ स्प़ॉट हुईं। इस दौरान मलाइका हमेशा की तरह ग्लैमरस लुक में नजर आईं।
मलाइका ने ब्लैक एंड व्हाइट चैक जंपसूट पहना था, जो G Star Raw ब्रांड का था। इसके साथ उन्होंने Off White ब्रांड का स्लिंग बैग कैरी किया हुआ था।
अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने मिनिमल मेकअप के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर कलर के अजीब जूते पहने हुए थे।
सोशल मीडिया पर लोग मलाइका के जूतों की वजह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों को उनके मैटेलिक जूते बिल्कुल पसंद नहीं आए। यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि इन जूतों ने अच्छे खासे लुक को बर्बाद कर दिया।
A post shared by FashionFreakBlog (@fashion.freak.blog) on