आपने आज तक फैशन शो में अजीबोगरीब ड्रेस के बारे में कई बार सुना और पढ़ा होगा। हाल ही में लंदन फैशन वीक में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा और रातों रात इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ...
दरअसल लंदन फैशन वीक के पहले दिन फैशन डिजाइनर मार्ता जाकूबोस्की के लिए अर्जेन्टीना की मॉडल वैलेरिया गार्सिया रैंप पर ब्रेस्ट पंप के साथ रैंपवॉक करते नजर आई।
रैंप पर वैलेरिया ने जब एंट्री ली तब उन्होंने ब्लैक कलर का ट्राउजर सूट कैरी किया हुआ था, लेकिन जब उन्होंने अपना ब्लेजर ओपन किया तो वहां मौजूद हर किसी शख्स की नजर वैलेरिया के ब्रेस्ट पंप पर जा टिकी।
वैलेरिया ने एल्वी का साइलंट वेअररेबल ब्रेस्ट पंप यूज किया था जो बहुत हल्का है और उसे बहुत आराम से कैरी किया जा सकता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। बता दें, 3 महीने पहले ही वैलेरिया ने अपने छोटे बेटे को जन्म दिया है।