अपनी पहली ही फिल्म 'खामोशियां' से बोल्ड इमेज बनाने वाली ब्रिटिश एक्ट्रेस सपना पब्बी एक बार फिर से सुर्खियों में है। उन्होंने हाल ही में एक मैगजीन के लिए
फोटोशूट करवाया है जिसमें वो हॉट लग रही हैं।
सपना ने ये फोटोशूट GQ India मैगजीन के लिए करवाया है जिसमें वो सेक्सी लुक में नजर आ रहीं हैं।
पढ़ें- ऐसी है बॉलीवुड की 'चिकनी चमेली' कैटरीना की बहन, कोई भी हो जाएगा दीवाना
सपना ने इस फोटोशूट के लिए ब्लैक लेस की लॉजरी पहनी हुई हैं जिस पर उनकी कातिलाना अदाएं किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है।
सपना एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। इन्होंने सबसे पहले अनिल कपूर के सीरियल '24' में किरन राठौड़ किरदार से डेब्यू किया था।
इस सीरियल के बाद सपना ने बॉलीवुड फिल्म 'खामोशियां' में नजर आईं थीं जिसमें इनके साथ गुरमीत चौधरी और अली फैजल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं कर पाई थी और उसके बाद ये बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं।