शादी की खबरों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। यह ऐसा पहला मौका नहीं था जब करिश्मा बेहिचक संदीप के साथ दिखी हों इससे पहले भी यह दोनों कपल एक साथ कई बार स्पॉट किए गए हैं। एयरपोर्ट पर करिश्मा जहां ब्लैक एंड वाइट कॉम्बिनेशन में नजर आईं तो वहीं संदीप सिंपल लुक में दिखे।
करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय कूपर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। काफी समय से करिश्मा और संदीप के अफेयर की खबरें आ रही हैं यहां तक कि संदीप कई बार करिश्मा के फैमिली फंक्शन में भी दिखे। इससे इस बात का अंदाजा लगाया कि इन दोनों के बीच कुछ तो सीरियस जरूर है।
मुंबई एयरपोर्ट पर करिश्मा कपूर संदीप के साथ बिंदास लुक में नजर आईं। स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाने जानी वाली लोलो ने एयरपोर्ट पर काले रंग के ट्रैक पैंट के साथ सफेद स्पोर्टी शूज पहने हुए थे। इसके साथ ही सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ काले रंग का श्रग उन पर सूट कर रहा था।
वहीं संदीप एक दम सिंपल लुक में नजर आए। संदीप डेनिम जींस के साथ चेक की शर्ट पहने हुए थे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों कुछ वक्त के लिए छुट्टियां बिताने बाहर गए हैं। हालांकि कहां गए हैं इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
5 of 5
karishma kapoor boyfriend
इसके पहले यह दोनों सैफ के काला हिरण मामले में बरी होते ही उनसे मिलने एक साथ गए थे। आपको बता दें, संदीप और करिश्मा की मुलाकात कॉमन दोस्त के जरिए पार्टी में हुई थी। इसके बाद ऐसी खबरें आने लगीं कि यह दोनों कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।