{"_id":"5c0373c2bdec22418130b05b","slug":"kareena-kapoor-khan-steals-the-thunder-at-deepika-ranveer-mumbai-wedding-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपवीर के रिसेप्शन में इस हीरोइन ने पार की बोल्डनेस की हदें, इनके आगे दीपिका भी लगीं फीकी","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
दीपवीर के रिसेप्शन में इस हीरोइन ने पार की बोल्डनेस की हदें, इनके आगे दीपिका भी लगीं फीकी
Sun, 02 Dec 2018 11:54 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
Link Copied
बॉलीवुड के न्यूलीवेड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का जश्न खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। दोनों ने शादी के बाद अपना तीसरा रिसेप्शन मुंबई में दिया, जिसमें बॉलीवुड जगत के तमाम सितारे शामिल हुए। इस दौरान नए नवेले जोड़े ने अपने लुक से लोगों को खूब आकर्षित किया, लेकिन शो की सारी लाइमलाइट बॉलीवुड की बेबो ले गईं।
2 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
इस खास मौके में करीना कपूर शीमरी ग्रीन कलर के हाई नेक बैकलेस मैक्सी ड्रेस में बोल्ड अवतार में नजर आईं। अपने इस ग्लैमरस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को कर्ल कर रखा था।
करीना के मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड मेकअप और स्मोकी आइज किया जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा था। इसके अलावा उन्होंने हाथ में ब्लैक क्लच कैरी किया हुआ था।
वहीं करीना के साथ सैफ अली खान हाथों में हाथ डाले नवाबी अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी पहन रखी थी। वहीं इस दौरान सभी की निगाहें लाडले तैमूर को ढूंढ रही थीं, लेकिन आपको बता दें तैमूर पार्टी में नजर नहीं आए।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
बता दें, ग्रांड हयात में आयोजित इस पार्टी में रेखा, अमिताभ बच्चन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, जूही चावला, कटरीना कैफ और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सेलेब्रिटीज शरीक हुए थे ।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।