करीना कपूर अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। भले ही वह सोशल मीडिया की दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन उनका हर लुक इंस्टा से लेकर फेसबुक पर तेजी से वायरल हो जाता है। हाल ही में करीना की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उन्होंने अपने ड्रेसिंग से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।
स्ट्रेपलेस गाउन में कयामत ढा रही हैं करीना, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
इन तस्वीरों में करीना रेड कलर के स्ट्रेपलेस गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके इस लेयर्ड गाउन पर प्लीटेड और वेस्ट बेल्ट डिटेलिंग है, जो इसे खास बना रहे हैं।
A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri) on
करीना ने ब्लैक नेलपेंट लगा रखा है, जो उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट कॉन्ट्रास्ट हो रहा है। एक्सेसरीज में उन्होंने रिंग और लेयर्ड नेकलेस पहना है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी है।
A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri) on
बात करें करीना के हेयरस्टाइल की तो उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ बालों को वेवी स्टाइल में ओपन कर रखा है। करीना की ये एक से बढ़कर एक तस्वीरें उनकी स्टाइलिस्ट तान्या घवरी ने शेयर की हैं।
A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri) on
सोशल मीडिया पर फैंस करीना के इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। यूजर्स ने उनकी इन तस्वीरों पर फैशन क्वीन, स्टनिंग जैसे कमेंट्स किए हैं। बता दें, करीना इन दिनों टीवी रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में जज के रूप में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी कर रही हैं। इन प्रोजेक्ट्स के चलते वो कभी लंदन तो कभी मुंबई के चक्कर लगा रही हैं।
Always such joy shooting with this crew💖 📸 @arshaangandhi
A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri) on